फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Youth death in Vijay Nagar one arrested via QR code payment trail

Indore News: बर्थडे पार्टी में चाकुओं से गोदकर हत्या, QR कोड से मिला कातिल का सुराग

Thu, 09 Oct 2025 12:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 09 Oct 2025 12:26 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के विजयनगर इलाके में शराब के अहाते में हुए मामूली विवाद के बाद तीन बदमाशों ने 19 वर्षीय पार्थ दीवान की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Indore news Youth death in Vijay Nagar one arrested via QR code payment trail
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के विजयनगर इलाके में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मामूली कहासुनी के बाद तीन बदमाशों ने 19 वर्षीय पार्थ दीवान की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की यह पूरी वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन पेमेंट के QR कोड के जरिए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छह अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


जन्मदिन की पार्टी में हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, पार्थ दीवान अपने दोस्त चिराग की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। सभी दोस्त स्कीम नंबर 54 स्थित एक वाइन शॉप के बाहर बने अवैध अहाते में शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य युवकों से पार्थ की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह मामूली विवाद मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन


सड़क पर दौड़ाकर किए चाकू से कई वार
बदमाशों ने पार्थ पर हमला करने की कोशिश की, तो वह अपनी जान बचाने के लिए भागा। लेकिन लगभग 50 मीटर दूर तीन हमलावरों ने उसे घेर लिया। एक आरोपी ने पीछे से पार्थ की पीठ पर चाकू से लगातार कई वार किए और फिर सीने में भी चाकू घोंप दिया। हमले के बाद सभी आरोपी अपनी एक्टिवा से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल पार्थ को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


QR कोड से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपियों में से एक, लविश वाडे, ने शराब की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट किया था। पुलिस ने इसी QR कोड पेमेंट की डिटेल के आधार पर गुरुवार सुबह उसे कालिंदी गोल्ड सिटी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय लविश खून सने कपड़े बदलकर सो रहा था। पूछताछ में उसने अपने दोस्त निकुंज और एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की है।


मुख्य आरोपी अब भी फरार
विजयनगर थाने के एसआई अजय सिंह कुशवाह ने बताया कि पार्थ के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को पकड़ लिया गया है और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हत्या में शामिल मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed