फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Woman wrote suicide note on her hand and hanged herself, case filed against husband and his girlf

Indore News: महिला ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा और लगा ली फांसी,पति व उसकी प्रेमिका पर केस

Wed, 17 Apr 2024 12:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 17 Apr 2024 12:53 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके पति पंकज का नर्मदा से प्रेम संबंध है। दोनों बेवजह कविता को परेशान करते थे। कविता ने कई बार पंकज को कहा कि वह नम्रता का साथ छोड़ दे, लेकिन वह कविता को छोड़ने की धमकी देता था। नम्रता भी टाउनशिप में ही रहती है।

विज्ञापन
Indore News: Woman wrote suicide note on her hand and hanged herself, case filed against husband and his girlf
महिला ने हाथ पर लिखा सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति और उसकी प्रेमिका से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने अपनी जिंदगी समाप्त करने का फैसला कर लिया और सुसाइड नोट अपने बाएं हाथ पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा। मराठी में लिखे सुसाइड नोट में उसने पति और उसकी प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आरोपी पति पंकज को गिरफ्तार भी कर लिया।

विज्ञापन

घटना तेजाजी नगर क्षेत्र की सिल्वर स्प्रिंग टाउनशिप की है। यहां रहने वाली 40 वर्षीय कविता ने फांसी लगा ली।पुलिस ने महिला के पति पंकज और उसकी प्रेमिका नम्रता के खिलाफ एफआइआर दर्ज की। परिजन जब घर पहुंचे तो उन्होंने कविता को फांसी पर लटके हुए देखा और उसके बाएं हाथ पर सुसाइड नोट लिखा था।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके पति पंकज का नर्मदा से प्रेम संबंध है। दोनों बेवजह कविता को परेशान करते थे। कविता ने कई बार पंकज को कहा कि वह नम्रता का साथ छोड़ दे, लेकिन वह कविता को छोड़ने की धमकी देता था। नम्रता भी टाउनशिप में ही रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज और नम्रता को फांसी होगी तो मुझेे न्याय मिलेगा

कविता ने आत्महत्या करने से पहले अपने हाथ पर सुसाइड नोट मराठी में लिखा। नम्रता ने लिखा कि मैं दो सालों से परेशान हुं। मुझे तभी न्याय मिलेगा जब पंकज और नम्रता को फांसी होगी। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। कविता की दो बेटियां है। एक बेटी पूणे में पढ़ती है। बेटियों ने भी बताया कि मां को पिता परेशान करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed