फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Woman traveling from Indore to Katni mysteriously missing after Bhopal, bag found at Umaria

Indore News: इंदौर की वकील लापता, ट्रेन में लावारिस मिला बैग, आखिरी लोकेशन भोपाल में मिली

Fri, 08 Aug 2025 10:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 08 Aug 2025 10:33 PM IST
सार

Indore News: 29 वर्षीय युवती अर्चना तिवारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं, इंदौर में रहकर सिविल जज की परीक्षा की तैयारी के साथ वकालत भी कर रही थीं। 

विज्ञापन
Indore news: Woman traveling from Indore to Katni mysteriously missing after Bhopal, bag found at Umaria
अर्चना तिवारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

कटनी जाने के लिए इंदौर से निकली एक 29 वर्षीय युवती अर्चना तिवारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। अर्चना 7 अगस्त की सुबह ट्रेन नंबर 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के बी-3 कोच की सीट नंबर 3 पर सवार होकर निकली थीं। आखिरी बार उन्हें भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन तक ट्रेन में देखा गया, लेकिन इसके बाद से वह लापता हैं। युवती का बैग उमरिया स्टेशन पर बरामद किया गया है, लेकिन वह खुद कहां गई, इसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

इंदौर में कर रही थी सिविल जज की तैयारी
परिजनों के अनुसार अर्चना मूल रूप से कटनी जिले के मंगल नगर की निवासी हैं और वर्तमान में इंदौर में रहकर सिविल जज की परीक्षा की तैयारी के साथ वकालत भी कर रही थीं। परिजनों ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान सुबह 10:15 बजे उनकी आखिरी बार अर्चना से बातचीत हुई थी, जब ट्रेन भोपाल के आसपास थी। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया। अर्चना के कटनी स्टेशन न पहुंचने पर परिजनों ने तत्काल तलाश शुरू की। उमरिया स्टेशन पर रिश्तेदारों को सूचना दी गई, जहां पर ट्रेन का इंतजार करते हुए अर्चना का बैग तो मिला, लेकिन खुद अर्चना नहीं मिली। ट्रेन के अन्य यात्रियों ने भी पुष्टि की है कि अर्चना भोपाल तक ट्रेन में मौजूद थीं, लेकिन इसके बाद नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने दर्ज की लापता रिपोर्ट, जांच जारी
जीआरपी कटनी के सब इंस्पेक्टर अनिल मरावी ने बताया कि युवती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों से युवती की फोटो प्राप्त कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक कोई ऐसा फुटेज नहीं मिला है जिससे यह पता चल सके कि अर्चना ट्रेन से कब और कहां उतरीं। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। मरावी के अनुसार, अर्चना पढ़ी-लिखी और समझदार युवती है, वह सिविल जज बनने की तैयारी कर रही थी। ऐसे में अचानक गुम हो जाना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अर्चना की तलाश के लिए पुलिस ने भोपाल सहित ट्रेन के पूरे रूट पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देने की अपील
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अर्चना तिवारी के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो कृपया तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0731-2522500 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed