फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Man accused of rape and fraud after live-in relationship with bank colleague

Indore News: बैंक कर्मचारी युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, लिव-इन में रहकर की धोखाधड़ी

Fri, 01 Aug 2025 06:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 01 Aug 2025 06:15 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक बैंक में काम करने वाली युवती ने अपने पूर्व सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और बाद में धोखा देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Indore news: Man accused of rape and fraud after live-in relationship with bank colleague
दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पूर्व सहकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में न सिर्फ शादी से इनकार कर दिया, बल्कि बदनाम करने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

इस तरह फंसी युवती
पुलिस के अनुसार पीड़िता एक बैंक में कार्यरत है और उसकी पहचान वर्ष 2020 में उसी बैंक में काम करने वाले मकरेन्द्र त्रिवेदी (निवासी निपानिया) से हुई थी। दोस्ती गहरी होने के बाद 2021 में मकरेन्द्र ने युवती को अपने घर ले जाकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए और शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों ने लिव-इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया। इस दौरान मकरेन्द्र ने शादी की बात को लगातार टालते हुए युवती से कई बार रुपए भी लिए। जब युवती ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी बहाने बनाने लगा, मारपीट की और बाद में युवती के चरित्र पर ही सवाल उठाने लगा।

विज्ञापन

बदनाम करने की भी धमकी दी
पीड़िता का आरोप है कि मकरेन्द्र के भाई ने आंशिक रूप से कुछ पैसे वापस किए, लेकिन मकरेन्द्र ने शादी से साफ इनकार कर दिया और धमकी दी कि अगर उसने जोर डाला तो वह उसे बदनाम कर देगा। मार्च 2025 में आखिरी बार युवती ने जब शादी की बात की, तो विवाद और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी युवती को फंसाना शुरू कर दिया
हाल ही में युवती को यह जानकारी मिली कि मकरेन्द्र किसी अन्य युवती से भी नजदीकियां बढ़ा रहा है। इसके बाद उसने अपने परिजनों को पूरा मामला बताया और लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed