फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news woman makes viral video alleging threats

Indore News: दिल्ली से आई बहू का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कमरे में बंद कर अपने वीडियो वायरल किए

Sun, 19 Oct 2025 05:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 19 Oct 2025 05:36 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के लसूड़िया इलाके में दिल्ली से आई एक महिला ने खुद को कमरे में बंद कर ससुराल वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया।

विज्ञापन
indore news woman makes viral video alleging threats
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रविवार को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब दिल्ली से आई एक महिला ने खुद को कमरे में बंद कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति, देवर और सास उसे मारने की धमकी दे रहे हैं और कमरे के बाहर बैठे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल महिला पुलिस अधिकारी को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: करोड़ों की वसूली, लग्जरी गाड़ियां, बंदूक वाले बॉडीगार्ड... इंदौर के किन्नरों में खूनी रंजिश क्यों
विज्ञापन


वीडियो वायरल कर मांगी मदद
लसूड़िया के शांति निकेतन में रहने वाली महिला ने रविवार सुबह यह वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उसने बताया कि उसका मायका दिल्ली में है और पति के साथ उसका विवाद चल रहा है। महिला के मुताबिक, जब वह रविवार को अपने छोटे बच्चे के साथ ससुराल लौटी, तो उसके पति, नाबालिग देवर और सास ने उसे मारने की धमकी दी, जिससे डरकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर की काउंसलिंग
वीडियो का संज्ञान लेते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने लसूडिया थाना टीआई (महिला) को मौके पर भेजा। महिला टीआई नीतू सिंह जब घर पहुंचीं, तब महिला कमरे में ही थी। पुलिस ने महिला से बात कर उसे पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति और सास उसे कई महीनों से परेशान कर रहे थे और उसे घर से निकाल दिया था, रविवार को लौटने पर फिर से विवाद हुआ।


जांच में पारिवारिक विवाद का खुलासा
हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में वीडियो में किए गए दावों में सच्चाई नहीं पाई गई। पुलिस के मुताबिक, जब वे मौके पर पहुंचे तो न तो कमरा बाहर से बंद था और न ही ससुराल पक्ष के लोग वहां मौजूद थे। जांच में पता चला कि यह पति-पत्नी के बीच का पुराना पारिवारिक विवाद है। महिला काफी समय से गाजियाबाद में रह रही थी और अचानक इंदौर आई थी।

पहले से दर्ज हैं दोनों पक्षों के केस
लसूड़िया थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के खिलाफ लसूड़िया थाने में पहले से ही एक मामला दर्ज है। वहीं, महिला ने भी अपने पति के खिलाफ गाजियाबाद में एक शिकायत दर्ज करा रखी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला पर किसी तरह के हमले की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाइश दी है और उनकी काउंसलिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed