{"_id":"6757e27dcc27f3ce70039ea7","slug":"indore-news-woman-councillor-and-her-husband-beaten-up-in-a-restaurant-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: महिला पार्षद और पति को पीटा, आरोपी बोले हम भाजपा के लोग, पुलिस बोली फुटेज नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: महिला पार्षद और पति को पीटा, आरोपी बोले हम भाजपा के लोग, पुलिस बोली फुटेज नहीं मिले
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:06 PM IST
सार
Indore News: विजय नगर में कांग्रेस पार्षद शेफू कुशवाह और उनके पति के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाते समय कुछ युवक और युवती ने मारपीट की। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
1 of 3
Indore News
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर के विजय नगर में सोमवार रात वार्ड 46 से कांग्रेस की पार्षद शेफू कुशवाह और उनके पति आकाश कुशवाह के साथ मारपीट हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महिला पार्षद ने देर रात थाने पर जाकर केस दर्ज करवाया।
2 of 3
विवाद के दौरान महिला पार्षद से झगड़ते युवक।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
गाली बकने पर हुआ विवाद
शैफाली शेफू वर्मा पति आकाश वर्मा निवासी सोमनाथ की चाल अपने पति, भाई और बेटी के साथ रात में करीब 11 बजे खाना खाने पहुंची थी। सभी रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। स्कीम नंबर 54 के गुरुकृपा रेस्टोरेंट में नजदीकी टेबल पर बैठे तीन युवक और एक युवती मोबाइल पर किसी से अपशब्दों का उपयोग कर बात कर रहे थे। शेफू और आकाश ने उन्हें ऐसा करने से रोका और कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल यहां नहीं किया जाए। इससे आरोपी नाराज हो गए और उन्होंने महिला पार्षद और उनके पति को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। बाद में आरोपियों ने खुद को भाजपा से जुड़ा बताया और विवाद और भी बढ़ गया। इसके बाद आरोपी और भी आक्रामक हो गए और चारों ने मिलकर महिला पार्षद और उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।
स्टाफ ने बचाने की कोशिश की
होटल स्टाफ ने बीच-बचाव किया लेकिन आरोपी होटल में भीड़ होने का फायदा उठाकर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। आरोपियों ने रेस्टोरेंट के बाहर अपनी बाइक छोड़ी, जिसे पुलिस ने थाने ले जाकर कब्जे में लिया। बाद में महिला पार्षद अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पार्षद के पति आकाश कुशवाह ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खाना खा रहे थे, जब पास की टेबल पर बैठे युवक-युवती अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। उन्हें मना करने पर आरोपियों ने उनसे हाथापाई की। इसके बाद होटल के स्टाफ ने उन्हें अलग किया और करीब दस मिनट बाद आरोपी वहां से चले गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और थाने में जाकर केस दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है।
3 of 3
विवाद के दौरान युवकों के साथ युवती भी उलझती नजर आई।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
रात में मामले की जानकारी लगी थी। तो वह शेफू के समर्थन में अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे थे। केस दर्ज कराया है।
- राजू भदौरिया, कांग्रेस पार्षद
रात में महिला पार्षद का विवाद हुआ है। खाना खाने के दौरान नजदीक की टेबल पर बैठे युवक-युवती अपशब्दों का उपयोग कर रहे थे। अभी आरोपी अज्ञात हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज नहीं देखे हैं। आज देखकर पहचान करेंगे।
- चंद्रकांत पटेल, टीआई विजय नगर थाना
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।