फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Woman confronts Mayor Pushyamitra Bhargav over civic issues in Ward 84 Public Choupal

Indore News: महापौर भार्गव के सामने महिला ने सुनाई खरी-खरी, नेताओं को नहीं सूझे जवाब

Wed, 18 Feb 2026 07:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 18 Feb 2026 07:05 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में आयोजित ‘संकल्प से समाधान’ कार्यक्रम के दौरान वार्ड 84 की एक महिला ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने नगर निगम की कार्यशैली पर कड़े सवाल दागे। 

विज्ञापन
Indore News Woman confronts Mayor Pushyamitra Bhargav over civic issues in Ward 84 Public Choupal
महिला ने नेताओं को सुनाई खरी खरी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड 84 में बुधवार को उस समय असहज स्थिति निर्मित हो गई जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ‘संकल्प से समाधान’ कार्यक्रम के तहत जनता चौपाल को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र की एक जागरूक महिला ने सार्वजनिक रूप से निगम के कामकाज को लेकर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। महिला का आरोप था कि इलाके में एक बड़ा गड्ढा लंबे समय से हादसों को न्योता दे रहा था और कई लोग वहां चोटिल भी हो चुके थे। हैरानी की बात यह रही कि नगर निगम के अमले ने उस गड्ढे को महापौर के आगमन से ठीक कुछ समय पहले ही दुरुस्त किया। महिला ने सीधे महापौर से सवाल किया कि आखिर आम जनता की सुरक्षा के लिए यह काम पहले क्यों नहीं किया गया और क्या निगम केवल वीआईपी दौरों के इंतजार में ही काम करता है।
विज्ञापन


संसाधनों की बर्बादी और सड़कों के निर्माण पर घेरा
महिला ने निगम के वित्तीय प्रबंधन पर भी तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि एक तरफ नगर निगम हमेशा कर्ज में होने का रोना रोता है, वहीं दूसरी तरफ शहर में अच्छी भली सड़कों को खोदकर दोबारा बनाया जा रहा है। उन्होंने उद्यानों का उदाहरण देते हुए कहा कि ठीक-ठाक गार्डन की दीवारें तोड़कर नया निर्माण करना जनता के पैसों की बर्बादी है। महिला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर महापौर के आने मात्र से व्यवस्थाएं सुधर जाती हैं, तो उनका नाम ही काफी होना चाहिए, उन्हें बार-बार दौरा करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जमीनी हकीकत एसी गाड़ियों में बैठकर नहीं बल्कि पैदल चलकर और जनता के बीच रहकर ही समझी जा सकती है।
विज्ञापन


पुराने जनप्रतिनिधियों का उदाहरण दिया
संवाद के दौरान महिला ने पूर्व नेता लक्ष्मण सिंह गौड़ का जिक्र करते हुए महापौर को सलाह दी कि वे जनता के बीच अपनी पैठ बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि गौड़ आज भी लोगों के दिलों में इसलिए बसते हैं क्योंकि वे सीधे जनता से जुड़े रहते थे। इसके साथ ही बढ़ते हुए टैक्स और स्लैब में बदलाव को लेकर भी नाराजगी जताई गई। महिला के अनुसार टैक्स के बढ़ते बोझ और नए नियमों के कारण गरीब वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है। इस पूरी घटना के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने महिला की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि जनता द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा और क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed