फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: When tenant threatened to spoil daughter's life by doing love jihad, landlady consumed poison

Indore News: लव जिहाद कर किराएदार ने बेटी की जीवन खराब करने की धमकी दी तो मकान मालकिन ने खाया जहर

Thu, 01 Feb 2024 08:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 01 Feb 2024 08:20 PM IST
सार

महिला ने थाने में शिकायत की धमकी दी तो युवक ने बेटी का जीवन खराब करने की धमकी दी। महिला ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। अफसरों ने संबंधित थाने में प्रकरण दर्ज कराने के लिए कहा था। महिला ने बयान दर्ज कराए।
 

विज्ञापन
Indore News: When tenant threatened to spoil daughter's life by doing love jihad, landlady consumed poison
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के खजराना क्षेत्र मेें एक महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। महिला के किराएदार ने उसकी बेटी का जीवन खराब करने की धमकी दी थी। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत की थी, महिला आरोपी के खिलाफ रेप व लव जिहाद का केस दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन धमकियों के कारण पीछे हट गई।

विज्ञापन

 

महिला बुटिक संचालिका है। वह खजराना क्षेत्र मेें रहती है। महिला तीन बच्चों के साथ अपने पति से अलग रहती है। महिला की एक लड़की और दो बेेटेे हैै। कुछ समय पहले एक युवक ने उसके मकान में एक कमरा किराए पर लिया था।

विज्ञापन



उसने खुद का नाम लक्की बताया। पहले उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बना लिए। बाद में महिला को पता चला कि युवक ने अपना नाम गलत बताया और धर्म भी छुपाया। युवक का असली नाम अबलाल खान है। फिर युवक ने शर्त रख दी कि शादी करना है तो धर्म बदलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला ने थाने में शिकायत की धमकी दी तो युवक ने बेटी का जीवन खराब करने की धमकी दी। महिला ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। अफसरों ने संबंधित थाने में प्रकरण दर्ज कराने के लिए कहा था। महिला ने बयान दर्ज कराए।



पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया, लेकिन बाद में महिला प्रकरण दर्ज कराने से पीछे हट गई। परिजनों ने बताया कि आरोपी के परिवार के लोग भी उसे धमकाने लगे थे। बेटी के चेहरे पर तेेजाब फेंकने की धमकी भी दी जा रही थी। इससे डर कर पीडि़ता ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। परिजनों का कहना है कि शिकायत के बाद पुलिस सख्ती बरतती तो महिला को जहर खाना नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed