फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news weather update: Sudden heavy rain brings relief from heat after dry spell

Indore News: इंदौर में शाम तक रही उमस, रात में झमाझम बारिश से घोल दी मौसम में ठंडक

Fri, 25 Jul 2025 10:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 25 Jul 2025 10:14 PM IST
सार

Indore News: शुक्रवार को इंदौर में दिनभर गर्मी के बाद रात में मौसम ने करवट ली। शाम को हल्की बारिश के बाद रात 8:30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर में ठंडक घुल गई। 

विज्ञापन
Indore news weather update: Sudden heavy rain brings relief from heat after dry spell
इंदौर में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में शुक्रवार को दिनभर गर्मी और उमस रही लेकिन शाम तक बादलों ने राहत की बूंदें बरसा दी। रात होते-होते मौसम ने करवट ली और कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई, तो कहीं हल्की बूंदाबांदी देखी गई। रात 8:30 बजे के बाद कई क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। करीब आधे घंटे की तेज बारिश के बाद देर रात तक रिमझिम फुहारें जारी रहीं।
विज्ञापन


बीते तीन दिनों में शहर में 7 मिमी तक भी बारिश दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने राहत दी। शुक्रवार को दिन में तापमान 5 डिग्री की उछाल के साथ 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। हालांकि, रात की बारिश ने फिर से मौसम में ठंडक ला दी। इससे पहले गुरुवार को दिन का तापमान और गिरकर 26.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। हालांकि रात का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो औसत से 1 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन


इस बार जुलाई में इंदौर में मॉनसून की रफ्तार बेहद धीमी रही है। जुलाई के 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक केवल 2 इंच बारिश ही दर्ज की गई है। जबकि महीने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगभग 8 इंच बारिश और चाहिए। इस सीजन में अब तक कुल साढ़े सात इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह जाम भी लगा
शाम को हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्रों में जाम भी लगा। राजबाड़ा, पलासिया और कुछ अन्य क्षेत्रों में जाम की स्थिति देखी गई। शाम को ट्रैफिक का लोड अधिक होने और कई जगह निर्माण कार्य होने की वजह से यह स्तिथि बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed