{"_id":"676d59ca424c4e0f9107b690","slug":"indore-news-weather-update-imd-mausam-barish-temperature-forecast-update-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में निकली तेज धूप, कल गिर सकता है पानी, फिर बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में निकली तेज धूप, कल गिर सकता है पानी, फिर बदलेगा मौसम
Thu, 26 Dec 2024 06:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:57 PM IST
सार
Indore News: आज शाम से नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मप्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Indore News
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में गुरुवार को सुबह घना कोहरा रहा और बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलना शुरू हुई और दोपहर में तेज धूप निकली। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली और दो दिन से छाए बादल और कोहरे की ठंडक से निजात मिली। गुरुवार को दिन का तापमान 28.2 और रात का तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया।
कल फिर बदल सकता है मौसम
इंदौर में गुरुवार सुबह दृश्यता केवल 800 मीटर तक ही सीमित रही। इसके साथ ही सर्दी का असर भी बना हुआ है। वर्तमान में दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम है, जबकि पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। अभी रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक है, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। इसके अलावा, दिन और रात के तापमान में 8 डिग्री का अंतर बना हुआ है। खास बात यह है कि रात का तापमान अधिक होने के बावजूद सर्दी का असर कायम है।
कल से फिर बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इंदौर में एक-दो दिन ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। 27 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आज शाम से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से मौसम विभाग ने मप्र में कई जिलों में बारिश की संभावना बताई है।