फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news weather update imd

Indore News: इंदौर में बदला मौसम, दिन में गर्मी और रात में ठंडक

Sat, 16 Mar 2024 11:22 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 16 Mar 2024 11:22 AM IST
सार

ठंड का दौर खत्म अब तापमान में वृद्धि होने लगी है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी आ रहा है।
 

विज्ञापन
Indore news weather update imd
Indore - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर समेत मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल रहा है। कोहरे, ठंड और ओलावृष्टि का दौर लगभग सभी जगह खत्म हो गया है और दिन में तेज गर्मी पड़ने लगी है। इंदौर में दोपहर में तेज गर्मी और रात में ठंडक महसूस हो रही है। सूरज ढलते ही ठंडी हवाएं मौसम को खुशनुमा बना रही हैं। हालांकि कल से इंदौर में तापमान फिर बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 5 डिग्री का उछाल आया है। इससे तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। दिन का तापमान में 1 डिग्री बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 20 मार्च की रात से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव हो रहा है। इसके लौटने के बाद गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन

 

शनिवार सुबह से ही मौसम साफ है। फिर धूप खिलने के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगा। शुक्रवार को दिन का तापमान 33.1 (सामान्य) डिग्री और रात का तापमान 20 (+3) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को दिन का तापमान 32.4 (-1) डिग्री और रात का तापमान 15.8 (-1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस दौरान गर्मी का अहसास रहा। 

विज्ञापन

 

सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक अभी उत्तरी ओडिशा के ऊपर से छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी ला रही हैं। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी नमी ला रही हैं लेकिन इंदौर में इसका असर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed