फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news weather imd mausam rain forecast today tommorrow

Indore News: इंदौर में शुक्रवार को जमकर गिरा पानी, दो दिन बारिश का अलर्ट

Fri, 27 Sep 2024 09:52 PM IST
indore Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 27 Sep 2024 09:52 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन इंदौर में अच्छी बारिश की संभावना है। देश के कई राज्यों में विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। 
 

विज्ञापन
indore news weather imd mausam rain forecast today tommorrow
इंदौर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में शुक्रवार को एक इंच पानी गिरा। सुबह से धूप के बाद बीच-बीच में बादल छाए रहे और दोपहर में तेज बारिश हुई। बारिश का ट्रेंड पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में समान रहा, जो एक घंटे तक चली। शाम 5.30 बजे तक 9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे सीजन की कुल बारिश 34 इंच से अधिक हो गई। रात में 8 से 9 बजे के बीच एक घंटे तक तेज पानी गिरा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों में इंदौर में अच्छी बारिश के आसार है। देश के कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन


गर्मी भी तेज पड़ रही
इससे पहले गुरुवार को पश्चिमी क्षेत्र में अलग-अलग हिस्सों में लगभग 1 इंच बारिश हुई थी, जबकि पूर्वी क्षेत्र सूखा रहा। गुरुवार रात को भी रिमझिम बारिश हुई थी। इंदौर का औसत कोटा 36 इंच का है, और मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के आखिरी हफ्ते में गर्मी का असर बढ़ जाता है क्योंकि मानसून की विदाई होने लगती है। इसके कारण तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच जाता है।
विज्ञापन


अभी गिरता रहेगा पानी
यह सितंबर का चौथा स्ट्रॉन्ग सिस्टम है और अक्टूबर के पहले हफ्ते तक मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है। हालांकि, रिकॉर्ड के अनुसार 30 सितंबर मानसून अवधि का आखिरी दिन होता है। इंदौर में तीन दिन से शहर के कुछ हिस्सों में गहरे काले बादल और अंधेरा छा जाता है, और बारिश शुरू हो जाती है, जबकि बाकी शहर में हल्के बादल और रिमझिम बारिश होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed