फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news voters verification Aadhaar linking voluntary

Indore News: 28.67 लाख मतदाताओं का होगा घर-घर वेरिफिकेशन, आधार कार्ड से लिंकिंग स्वैच्छिक

Wed, 29 Oct 2025 02:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 29 Oct 2025 02:47 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू हो गया है, जिसके तहत 28.67 लाख मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। प्रक्रिया में मौजूदा मतदाताओं को भी खुद को वेरिफाई कराना होगा, हालांकि आधार कार्ड से लिंकिंग स्वैच्छिक रखी गई है।

विज्ञापन
indore news voters verification Aadhaar linking voluntary
मतदाता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

शहर में मतदाताओं के वेरिफिकेशन का काम तेज हो गया है। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का नए सिरे से रजिस्ट्रेशन और सत्यापन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया की विशेष बात यह है कि जिन मतदाताओं का नाम पहले से मतदाता सूची में शामिल है, उन्हें भी स्वयं को वेरिफाई कराना अनिवार्य होगा। इंदौर की लगभग 45 लाख की आबादी में से मतदाता सूची में दर्ज 28 लाख 67,294 मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


आधार कार्ड से लिंकिंग स्वैच्छिक
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, इस बार मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक करने की कवायद पूरी तरह स्वैच्छिक होगी। इसका मतलब है कि किसी भी मतदाता पर सूची को आधार से लिंक कराने के लिए कोई दबाव नहीं रहेगा। यह मतदाता की अपनी इच्छा पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: हाई वोल्टेज करंट से जा रही जानें, मंत्री ने कहा निर्माण कार्य बंद करवाएं, 1000 घरों को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएलओ के साथ बीएलए भी करेंगे मदद
मतदाताओं के वेरिफिकेशन के लिए बीएलओ घर-घर जा रहे हैं। इस काम में मदद के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) भी तैनात किए जाएंगे। ये बीएलए न केवल मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहायता करेंगे, बल्कि ऐसे मजदूर जो दिनभर काम पर होने के कारण घर पर नहीं मिलते हैं, उनके लिए सुबह तड़के (भोर में) घर-घर जाकर जानकारी जुटाने का काम भी करेंगे।


100 साल पार कर चुके मतदाताओं पर उठे सवाल
कलेक्टर कार्यालय में राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की गई बैठक में बुजुर्ग मतदाताओं के सत्यापन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सूची में 13,530 बुजुर्ग 80 साल की उम्र पार कर चुके हैं, वहीं 135 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल के पार है। जनप्रतिनिधियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कुछ मतदाताओं की उम्र 110 और 115 साल तक बताई जा रही है, जो सही नहीं लगती और इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

दिव्यांग और थर्ड जेंडर मतदाताओं का भी होगा सत्यापन
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि इंदौर में 13,838 दिव्यांग मतदाताओं का भी वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसके लिए सूची के आधार पर पहचान पत्र लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, इस बात पर भी चर्चा हुई कि शहर में थर्ड जेंडर (किन्नर समुदाय) की बड़ी तादाद होने के बावजूद मतदाता सूची में सिर्फ 106 थर्ड जेंडर ही शामिल हैं। कई मौकों पर समुदाय के लोग सामने आए हैं, लेकिन अब तक उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed