फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: VIP Car Number 0001 Sold for Just ₹1 Lakh, No Bidders in Auction

Indore News: VIP नंबर 0001 का क्रेज खत्म, कभी 14 लाख में बिका था, अब 1 लाख में हुआ नीलाम

Tue, 22 Apr 2025 07:37 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 22 Apr 2025 07:37 AM IST
सार

Indore News: कभी 14 लाख में बिकने वाला वीआईपी गाड़ी नंबर 0001 अब सिर्फ 1 लाख में बिक गया। धीरे-धीरे वीआईपी नंबरों का आकर्षण खत्म होता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Indore News: VIP Car Number 0001 Sold for Just ₹1 Lakh, No Bidders in Auction
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में कभी सबसे अधिक डिमांड में रहने वाले वीआईपी गाड़ी नंबर अब लोगों की पसंद में नहीं रहे। लगातार दूसरी बार 0001 नंबर बिना किसी प्रतिस्पर्धा के मात्र एक लाख रुपए के बेस प्राइस पर ही बिक गया। इस नंबर को खरीदने के लिए केवल एक ही आवेदन आया, जिससे नीलामी में कोई प्रतिस्पर्धा ही नहीं बन पाई। कभी यह नंबर 13 लाख रुपए से भी अधिक में बिका करता था, लेकिन अब इसका आकर्षण खत्म होता दिख रहा है।
विज्ञापन


Cyber Alert: बस एक मिस्ड कॉल और हैक हो जाएगा आपका मोबाइल, बड़े नेता भी बन चुके हैं शिकार
विज्ञापन


नीलामी में दिखा ठंडा उत्साह  
संपन्न हुई वीआईपी नंबरों की नीलामी में एक नई सीरिज शुरू होने के बावजूद लोगों में कोई विशेष उत्साह नहीं दिखा। कुल 54 नंबरों की नीलामी हुई, जिनमें से केवल 5 नंबरों पर ही बोली लगी। शेष 49 नंबर बिना किसी बोली के न्यूनतम कीमत पर ही बिक गए। उम्मीद की जा रही थी कि 0001 नंबर के लिए कई दावेदार होंगे और यह ऊंची कीमत पर बिकेगा, लेकिन केवल एक ही आवेदन आने से यह नंबर मात्र एक लाख रुपए में ही नीलाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


0013 नंबर ने खींचा ध्यान
आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस सप्ताह की नीलामी समाप्त हुई, जिसमें कुल 54 नंबर बेचे गए। इनमें केवल 0009, 7777, 8888, 4141 और 0013 नंबरों पर ही बोली लगी। उन्होंने यह बात चौंकाने वाली बताई कि जहां 0013 नंबर के लिए एक से अधिक आवेदन आए, वहीं 0001 नंबर के लिए केवल एक ही आवेदन मिला। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष वीआईपी नंबरों की नीलामी से विभाग को 11 करोड़ रुपए की आय हुई थी।

0001 नंबर ने कभी छुआ था 14 लाख का आंकड़ा  
वर्ष 2016 में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित नीलामी में इंदौर का सबसे महंगा नंबर MP-09 CU-0001 रिकॉर्ड 14.01 लाख रुपए में बिका था। इसके बाद भी यह नंबर एक बार 12.5 लाख रुपए में बिक चुका है। परंतु हाल के वर्षों में विभाग द्वारा सभी गाड़ियों के लिए एक ही सीरिज का सिस्टम शुरू करने और हर सप्ताह नीलामी आयोजित करने की व्यवस्था के कारण अब सीरिज जल्दी खत्म हो जाती है। इस वजह से 0001 जैसे नंबर जल्दी-जल्दी नीलामी में आ जाते हैं और इनका आकर्षण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed