फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Vijayvargiya said - Maratha warriors kept the condition of liberating the birthplace, but the Mug

Indore News: विजयवर्गीय ने कहा-मराठा योद्धाओं ने रखी जन्मभूमि को मुक्त करने की शर्त, मुगलों ने की गद्दारी

Thu, 18 Jan 2024 04:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 18 Jan 2024 04:28 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राम मंदिर के संघर्ष से जुड़ी पांच सौ साल की प्रमुख घटनाएं वीडियो के माध्यम से सुना रहे है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर उन्होंने छठी वीडियो पोस्ट की।

विज्ञापन
Indore News: Vijayvargiya said - Maratha warriors kept the condition of liberating the birthplace, but the Mug
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राम जन्मभूमि से जुड़े संघर्ष की घटनाएं रोज अपने फेसबुक अकाउंट पर जारी कर रहे हैै। अब तक वे छह पांच वीडियो पोस्ट कर चुके है। छठे वीडियो में उन्होंने मराठा योद्धाओं से मुगलों द्वारा की गई गद्दारी की घटना बताई।

विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा कि मराठा योद्धाओं ने रामजन्मभूमि को मुक्त करने की शर्त मुगलों से की और अफगानी सेना को हराने में मदद की, लेकिन मुगलों ने गद्दारी की।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राम मंदिर के संघर्ष से जुड़ी पांच सौ साल की प्रमुख घटनाएं वीडियो के माध्यम से सुना रहे है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर उन्होंने छठी वीडियो पोस्ट की है, जन्मभूमि के संघर्ष की गाथा वे वीडियो श्रृंखला के माध्यम से सभी तक पहुंचा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा कि मुगलों ने हमेशा पीठ में छुरा भोंका है।18 वीं सदी में जब अफगानियों ने अयोध्या के राजा शुजाउद्दौला पर हमला करने की कोशिश की, जैसे ही अफगानी सेना आगे बढ़ी तो पेशवा सेनापति राघोबा के पास मुगल साम्राज्य के लोग गए और कहा कि हमारी मदद करो, राघोबा ने एक ही बात कही कि यदि राम जन्मभूमि और कृष्ण जन्मभूमि आप मुक्त कर देंगे तो हम आपकी मदद करेंगे।



 उन्होंने कहा कि युद्ध के बाद मुक्त कर देंगे ।मुगलों ने मराठों के साथ मिलकर अफगानों को पराजित कर दिया पर उसके बाद मुगलों ने मराठों पर भी हमला कर दिया ।इस प्रकार मुगलों ने हमेशा मराठों के साथ राजपूतों के साथ गद्दारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed