फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Vijayvargiya's road show in Indore, said about Maharashtra - that Shiv Sena's quarrel, we are standing and watching

Indore News: इंदौर में विजयवर्गीय का रोड शो, महाराष्ट्र को लेकर बोले- वो शिवसेना का आपसी झगड़ा, हम दूर खड़े होकर देख रहे

Tue, 28 Jun 2022 06:53 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 06:53 PM IST
सार

इंदौर में भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के समर्थन में मंगलवार को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रोड शो निकाला, हालांकि इसमें ज्यादा भीड़ नहीं जुट सकी। विजयवर्गीय ने कहा कि हम हर चुनाव को गंभीरता से लेते हैं। 

विज्ञापन
Indore News: Vijayvargiya's road show in Indore, said about Maharashtra - that Shiv Sena's quarrel, we are standing and watching
रोड शो के दौरान खुली जीप में सवार थे विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को रोड शो किया। हालांकि इसमें भीड़ कम ही रही और न ज्यादा नेता पहुंचे और न ही ज्यादा कार्यकर्ता। जब काफी देर तक भी भीड़ नहीं बढ़ी तो टॉवर चौराहे पर रोड शो समाप्त किया।
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव की तारीख नजदीक आते ही भाजपा-कांग्रेस पूरी ताकत झोंकने में लगी है। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला को भाजपा से ज्यादा समय मिला क्योंकि उनका नाम पहले से तय था मगर भाजपा में खींचतान के कारण प्रत्याशी देर से घोषित हुआ और पुष्यमित्र भार्गव को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया। दोनों ही प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हैं और दोनों ही दलों के नेता उनके लिए जोर लगा रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार को इंदौर के विधानसभा 3 से नगर अध्यक्ष सहित कुछ नेताओं के साथ एक कैलाश विजयवर्गीय ने रोड शो किया। टॉवर चौराहे पर यह रोड शो खत्म हुआ। बताया गया कि इस रोड शो में शामिल होने के लिए पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोगे सुबह 10 बजे पहुंच गए थे लेकिन बाकी के नेता नहीं आए तो वे इसमें शामिल हुए बिना ही लौट गए। इस रोड शो में भीड़ भी नहीं जुटी और कम ही भाजपा नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। 
विज्ञापन


रोड शो की समाप्ति के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव, चुनाव होता है। हम हर चुनाव को बड़ी गंभीरता से लेते हैं। यह हमें मालूम है कि हम जीतने वाले हैं, लेकिन भाजपा कभी भी अपने प्रयास कम नहीं करती है। किसी भी चुनाव के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में लग जाते हैं। सीएम व प्रदेश अध्यक्ष सहित एक पोलिंग बूथ का कार्यकर्ता भी अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव में मेहनत करता है। कांग्रेस के चुनावी नारे को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि यह सही है कि बदलाव का वक्त है लेकिन वो इंदौर के बदलाव का वक़्त है। हम सभी देख रहे है कि एक समय इंदौर में टेम्पो चला करते थे लेकिन अब हम मेट्रो तक पहुंच गए हैं तो यह बदलाव ही तो है। पहले जहां गड्ढे हुआ करते थे अब वहां फोर लेन, सिक्स लेन सड़के हैं। इंदौर ने जिस तरह से अपने आपको बदला है वह सब देख रहे हैं। पहले सफाई में नंबर वन बना और अब ट्रैफिक से लेकर रोजगार देने में भी शहर को नंबर वन बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में सरकार की उठापटक को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि हमारी कोई भूमिका नहीं है। वो शिवसेना का आपसी झगड़ा है, हम सिर्फ दूर से खड़े होकर देख रहे हैं। देवेन्द्र फड़नवीस और एकनाथ शिंदे की मुलाकात को लेकर विजयवर्गीय ने कहा की हमने भी सिर्फ समाचार पत्रों में पढ़ा है, लेकिन मेरी जानकारी में यह नहीं है कि वो एकनाथ जी से मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में हुई हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि शिवसेना अराजकता और भय पैदा करना चाहती है। वो महराष्ट्र को बंगाल बनाना चाहते हैं। हमारा ध्यान अभी सिर्फ नगर निगम को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed