{"_id":"658d3e961a5e92fe6b0b4a15","slug":"indore-news-uttar-pradesh-congress-coordinator-rahul-gandhi-wants-youth-to-get-a-chance-now-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस समन्वयक अभय दुबे ने कहा -राहुल गांधी चाहते है अब युवाओं को मौका मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस समन्वयक अभय दुबे ने कहा -राहुल गांधी चाहते है अब युवाओं को मौका मिले
Thu, 28 Dec 2023 02:55 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:55 PM IST
सार
अयोध्या मेें बन रहे राममंदिर को लेकर दुबे ने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद पूरे देश पर है।राम राज की अवधारणा यह है कि जिस राजा के राज मेें जनता को दुख भोगना पड़े,उस राजा की सत्ता नहीं रहना चाहिए।यही पक्ष हमारा भी है।
विज्ञापन
दुबे को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देश के अलग-अलग राज्यों में कम्युनिकेशन कॉर्डिनेटर यानी संवाद समन्वयक नियुक्त किए हैं। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी इंदौर निवासी कांग्रेस नेता अभय दुबे को दी है। दुबे ने इंदौर में मीडिया से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि युवाओं को मौका मिले। कुछ राज्यों में युवाओं को नियुक्तियां देकर उन्होंने इस बात का संदेश दिया है।
विज्ञापन
दुबे ने बताया कि वे लोकसभा चुनाव तक देशभर के मुद्दे उत्तर प्रदेश पर केंद्रीय विषयों के साथ उठाएंगे। भाजपा के राज में देश का सबसे बड़े प्रदेश की दुरावस्था हुई है। हमारी कोशिश होगी कि सामाजिक आर्थिक मामले में जो नुकसान प्रदेश में भाजपा सरकार ने पहुंचाया है, उसे भी रेखांकित करेंगे।
विज्ञापन
राम का आशीर्वाद पूरे देश पर
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर दुबे ने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद पूरे देश पर है। राम राज की अवधारणा यह है कि जिस राजा के राज में जनता को दुख भोगना पड़े, उस राजा की सत्ता नहीं रहना चाहिए। यही राय हमारी भी है। भगवान राम देख रहे हैं किस प्रकार भाजपा की केंद्र सरकार ने राम के नाम पर राजनीति की है और सत्ता हासिल करने के लिए धर्म का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
न्याय यात्रा से 14 राज्य जुड़ेंगे
कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही न्याय यात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि मणिपुर से मुंबई तक निकलने वाली न्याय यात्रा में 14 राज्य और 85 जिले जुड़ेंगे। देश के लोगों के साथ जो राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक अन्याय हुआ है। उसे देश के सामने इस यात्रा के माध्यम से लाया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक नहीं सामाजिक है। कांग्रेस भी इस यात्रा को इसी दृष्टिकोण से देख रही है। मध्य प्रदेश में युवा चेहरों को जिम्मेदारी देने के सवाल पर दुबे ने कहा कि मध्य प्रदेश में इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने प्रभारी नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। पंजाब में राजा बरार को जिम्मेदारी देकर राहुल गांधी ने संकेत दिया है कि कांग्रेस अब युवाओं को मौका देगी
