फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Usha Thakur reacted strongly to Iltija Mufti's statement

Indore News: घर में तलवारें और बंदूकें रखें हिन्दू, इल्तिजा पर भड़कीं भाजपा की उषा ठाकुर

Tue, 10 Dec 2024 03:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 10 Dec 2024 03:41 PM IST
सार

 Indore News: उषा ठाकुर ने इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुत्व पर विवादित बयान को नकारते हुए सनातनियों को शस्त्रों से सज्जित रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
Indore News Usha Thakur reacted strongly to Iltija Mufti's statement
उषा ठाकुर और इल्तिजा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के द्वारा हिंदुत्व को बीमारी कहने के बयान से प्रदेश की पूर्व मंत्री और विधायक उषा ठाकुर भड़क गई हैं। इल्तिजा ने अपने बयान में कहा था कि ‘हिंदुत्व’ एक बीमारी है, जो हिंदू धर्म को बदनाम कर रहा है और इसे अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुसलमानों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि भाजपा इस विचारधारा का इस्तेमाल अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए कर रही है। उन्होने कहा कि जय श्री राम का नारा अब राम राज्य के बारे में नहीं है। इसका इस्तेमाल भीड़ द्वारा हत्या के दौरान किया जाता है। बताया गया कि यह वीडियो इल्तिजा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया था। हालांकि बाद में इसे हटा दिया गया।

विज्ञापन


उषा ठाकुर ने यह भी कहा
इस बयान पर उषा ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इल्तिजा का बयान न केवल गलत है, बल्कि यह राष्ट्रद्रोह के बराबर है। उन्होंने कहा कि इल्तिजा का दिल और दिमाग बीमार है और उन्होंने श्री राम पर जो बयान दिया है, वह हमारे राष्ट्र की आत्मा पर आघात है। उषा ठाकुर ने यह भी कहा कि हिंदू धर्म और सनातन समाज को अपनी सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए और इसके लिए शस्त्रों का उपयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहे हिन्दू समाज
उषा ठाकुर ने यह आह्वान किया कि हर सनातनी को अपने घर में एक बड़ा डंडा, दो तलवारें और एक बंदूक रखनी चाहिए, ताकि वे अपने परिवार और मोहल्ले की सुरक्षा कर सकें। उषा ठाकुर ने कहा कि अगर देवी-देवता शस्त्रों से लैस होते हैं, तो सनातनी समाज को भी शस्त्रों से सज्जित होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग वर्तमान में हो रही घटनाओं को देख कर भी सजग नहीं होते, उनका लापरवाह होना अपने समाज के प्रति एक बड़ी भूल होगी। इस तरह के बयान समाज में एक असहमति की भावना पैदा करते हैं और उषा ठाकुर का मानना है कि सनातनी समाज को अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए ताकि कोई भी ऐसे तत्व समाज में हिंसा और नफरत फैलाने में सफल न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed