फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Used to do recce while staying with family in camps, then used to commit theft at night, intersta

Indore News: डेरों पर परिवार के साथ रहकर करते थे रैकी, फिर रात को करते थे चोरी, अंतरर्राज्यीय गिरोह पकड़ा

Mon, 26 Feb 2024 08:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 Feb 2024 08:35 PM IST
सार

दोनो बदमाश इंदौर में सड़क किनारे डेरों पर अपने परिवार के साथ रहते थे और दिन में काॅलोनियों में घुमकर रैकी करते थे कि किस मकान को निशाना बनाया जाए। इसके बाद रात को वे चोरी करते थे।

विज्ञापन
Indore News: Used to do recce while staying with family in camps, then used to commit theft at night, intersta
गिरोह की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर पुलिस ने राजस्थान के चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने इंदौर में दो घरों में पांच लाख से अधिक का सामान चुराया था। राजस्थान में रहने वाले इस गिरोह को अपराध की दुनिया में बागडि़या गिरोह केे नाम से जाना जाता है। बदमाशों ने इंदौर मेें महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में दो चोरियां की थी।

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया था घटनास्थल केे अासपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह सुराग मिले थे कि यह सदस्य बागडि़या गिरोह के हो सकते हैै। पूर्व में गिरफ्तार किए गए इस गिरोह के सदस्यों से कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि महालक्ष्मी नगर में दो सांवरा पिता बंद्री अौर उपराव पिता लादू लोहार निवासी ब्यावर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

आरोपियों ने चोरी किए गए आभूषणों को एक ज्वेलर्स सचिन पवार को बेच दिया था। सिंह ने बताया कि दोनो बदमाश इंदौर में सड़क किनारे डेरों पर अपने परिवार के साथ रहते थे और दिन में काॅलोनियों में घुमकर रैकी करते थे कि किस मकान को निशाना बनाया जाए। इसके बाद रात को वे चोरी करते थे। आरोपियों ने जिस दुकानदार को सोना बेच दिया था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उनसे बताया कि सोना गला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दुकानदार सचिन से शुद्ध सोने के वजन की 30 ग्राम का टुकड़ा भी जब्त किया हैै। इसके अलावा सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ कान के टाॅप्स आदि जब्त किए है। जिनकी कीमत पांच लाख के करीब है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने इंदौर में अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed