फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Two youths killed in horrific road accident Kanadia Dewas

Indore News: ट्रक में घुसी बाइक, दो परिवारों के चिराग बुझे, एक जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

Wed, 01 Oct 2025 06:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 01 Oct 2025 06:40 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के कनाडिया इलाके में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में देवास माता दर्शन के लिए जा रहे दो युवकों, पीयूष सेन और अंकुश लोदवाल की मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore News Two youths killed in horrific road accident Kanadia Dewas
हादसे की खबर के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के कनाडिया इलाके में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर देवास में माता के दर्शन करने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भयावह थी कि मौके पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ट्रक से टकराई बाइक, सिर के उड़े चिथड़े
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा कनाडिया स्थित होटल प्राइड के पास मंगलवार रात करीब दो बजे हुआ। इदरीस कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय पीयूष सेन पुत्र सुनील सेन और अंकुश लोदवाल पुत्र दीपक लोदवाल की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ईंटों से भरा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिसे तेज रफ्तार बाइक सवार देख नहीं पाए और सीधे उससे जा टकराए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकुश का सिर बुरी तरह कुचल गया और पीयूष की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर में जमीन के नामांतरण के लिए बाबू ने मांगे 50 हजार, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरी रह गई माता के दर्शन की इच्छा
तीनों दोस्त रात में देवास स्थित माता के मंदिर में दर्शन करने की इच्छा लेकर घर से निकले थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। घायल दिलीप को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक चालक और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

परिवार में मातम का माहौल
हादसे की खबर के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। पीयूष के परिजनों ने बताया कि वह एक ऑयल कंपनी में काम करता था और रात 11 बजे देवास जाने का कहकर घर से निकला था। उसकी मां ने उसे खाना खाने के लिए रोका भी था, लेकिन वह जल्दी में निकल गया। वहीं, अंकुश मकान निर्माण के काम से जुड़ा था। इस घटना ने दोनों परिवारों को तोड़कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed