{"_id":"685ad5b203f2b4553309b8f3","slug":"indore-news-two-young-men-commit-suicide-after-relationship-and-family-disputes-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: लिवइन का दर्द और पारिवारिक कलह, दो युवाओं ने खाया जहर, मौत से पहले किया ये खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: लिवइन का दर्द और पारिवारिक कलह, दो युवाओं ने खाया जहर, मौत से पहले किया ये खुलासा
Tue, 24 Jun 2025 10:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:19 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों की पुलिस जांच में तनाव और रिश्तों में दरार को आत्महत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
केजीएमयू की महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
24 वर्षीय सुनील धुनधाड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुनील इंदौर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र के भीमनगर में रहता था। घर में तबीयत बिगड़ने पर उसने अपने दोस्त विकास को फोन किया, जिसने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Indore News: सोनम का बैग जलवाने वाला बिल्डर पकड़ाया, राजा के परिजन ने नार्को टेस्ट की मांग की
तलाकशुदा महिला के साथ लिवइन में रहा
अस्पताल ले जाते समय सुनील ने विकास को बताया कि उसने लिव-इन पार्टनर दिव्या से बातचीत की थी। दिव्या एक तलाकशुदा महिला है, जिसके साथ सुनील दो महीने पहले तक साथ रह रहा था। दोनों के बीच कहासुनी के चलते दिव्या उसे छोड़कर चली गई थी। इस घटना के बाद से सुनील तनाव में रहने लगा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में व्यापारी ने की आत्महत्या
सिमरोल थाना क्षेत्र के दातोदा गांव में हाट बाजार में व्यापार करने वाले 25 वर्षीय नारायण कसेरा ने सोमवार को पारिवारिक विवाद के चलते जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसका भाई गोलू उसे एमवाय अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, नारायण की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसकी मां ने बहू को मायके भेज दिया था। नारायण की शादी को लगभग चार साल हो चुके थे। पहले उसे दो निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एमवाय रेफर कर दिया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।