फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Two buildings in Indore sealed due to lack of fire safety arrangements, more than 50 offices evac

Indore News: फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं मिलने पर इंदौर की दो बिल्डिंगें सील, 50 से ज्यादा दफ्तर खाली कराए

Wed, 17 Apr 2024 04:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 17 Apr 2024 04:20 PM IST
सार

ग्रेटर कैलाश रोड की पुरानी बिल्डिंग नवनीत प्लाजा को सील कर दिया। इस बिल्डिंग मेें फायर सेफ्टी नहीं पाई गई। बिल्डिंग में 20 से ज्यादा दफ्तर संचालित हो थे। उन्हें भी बंद करने को कहा गया। इसके बाद अफसरों ने बिल्डिंग पर ताले लगाए और उसे सील कर दिया।

विज्ञापन
Indore News: Two buildings in Indore sealed due to lack of fire safety arrangements, more than 50 offices evac
नवनीत प्लाजा सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में दो बिल्डिंगों में आग लगने की घटनाएं सामने आने के बाद प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा को लेकर सख्त रवैया अपना रखा हैै। जिन बिल्डिंगों में फायर सेफ्टी के इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे है, उन्हें सील किया जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को इंदौर में दो बिल्डिंगों पर अफसरों ने ताले लगाकर सील कर दिया। उससे पहले बिल्डिंगों में संचालित हो रहे 70 से ज्यादा दफ्तर खाली कराए। जब तक सुरक्षा के इंतजाम ठीक नहीं होंगे। प्रशासन बिल्डिंगों को नहीं खोलने देगा।

विज्ञापन

ग्रेटर कैलाश रोड की पुरानी बिल्डिंग नवनीत प्लाजा को सील कर दिया। इस बिल्डिंग मेें फायर सेफ्टी नहीं पाई गई। बिल्डिंग में 20 से ज्यादा दफ्तर संचालित हो थे। उन्हें भी बंद करने को कहा गया। इसके बाद अफसरों ने बिल्डिंग पर ताले लगाए और उसे सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि नवनीत प्लाजा सोसायटी को पहले नोटिस दिया गया था,लेकिन तय समय मेें फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं किए गए। प्रशासन ने भंवरकुआ की फारर्च्यून अेारा बिल्डिंग भी सील की। यहां नेक्सा के बड़े शोरुम के अलावा 30 से ज्यादा दफ्तर संचालित होते है। इसे भी कुछ दिनों पहले नोटिस थमाया गया था।



मंगलवार को शहर के तीन होटल व रेस्तरां को सील किया गया था। आपको बता दे कि डेढ़ माह के भीतर शहर की दो हाईराइज में अाग लग चुकी है। शहर की कई बिल्डिंगों की छतों पर लकड़ी और प्लास्टिक के अस्थाई निर्माण कर पब और रेस्तरां संचालित हो रहे है। वे अब अफसरों के निशाने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed