फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Two Australian players going to a cafe were molested, police arrested the accused.

Indore News: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, एनएसए लगाने की मांग

Sat, 25 Oct 2025 01:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 25 Oct 2025 01:26 PM IST
सार

छेड़छाड़ करने वाले युवक ने जब महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी की तो एक राहगीर ने बाइक सवार का नंबर नोट कर लिया। एक अन्य कार सवार ने पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अफसर सक्रिय हुए। इस मामले में इंटेलिजेंस चूक हुई है।

विज्ञापन
Indore News: Two Australian players going to a cafe were molested, police arrested the accused.
पुलिस की गिरफ्त में छेड़छाड़ का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में महिला विश्व कप के लिए क्रिकेट मैच हो रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम रेडिसन होटल में रुकी हुईं हैं। होटल से कैफे तक जाने के रास्ते पर ऑस्ट्रेलिया टीम की दो महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी करने और उन्हें गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बाइक पर सवार था। दो महिला खिलाड़ी होटल से आधा किलोमीटर दूर स्थित कैफे तक पैदल जा रही थीं। इस बीच बाइक सवार ने दोनों खिलाड़ियों को छू लिया। सहमी महिला खिलाड़ी ने अपने सुरक्षा अधिकारी को सूचना दी। खबर पुलिस तक पहुंची तो छह थानों को अलर्ट कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आजाद नगर निवासी अकील को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सेल्फी लेने रुका था आरोपी और कर दी महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़, मंत्री ने कहा- कड़ा एक्शन लें

मनचले की बाइक का नंबर नोट कर लिया था
छेड़छाड़ करने वाले युवक ने जब महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी की तो एक राहगीर ने बाइक सवार का नंबर नोट कर लिया। एक अन्य कार सवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अफसर सक्रिय हुए। इस मामले में इंटेलिजेंस चूक हुई है। होटल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा नहीं लगाई गई थी।

सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई
ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस अफसर सक्रिय हुए। मार्ग के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। आरोपी को दोनों महिला क्रिेकेटरों ने पहचान लिया। इसके बाद बाइक नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। शाम तक पुलिस ने उसकी जन्म कुंडली निकाल ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अकील पर पहले भी केस दर्ज हो चुके हैं। इस घटना की जानकारी क्रिकेट बोर्ड और प्रशासन को भी दी गई। इस घटना के बाद होटल और स्टेडियम में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई है।


ये भी पढ़ें-सारंग बोले-शर्मनाक घटना, दोषी को मिलेगी सख्त सजा; शर्मा ने कहा NSA के तहत होगी कार्रवाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घटना को बताया  दुर्भाग्यपूर्ण 
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो सदस्यों के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस तरह की घटना से बदनामी होती है। हम अपराधी को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए राज्य पुलिस (मध्य प्रदेश) की सराहना करते हैं। अपराधी को दंडित करने के लिए कानून को अपना काम करना चाहिए। इस घटना को  एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने  दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

आरोपी की हुई पहचान, दर्ज हुआ केस
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच, राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई कि टीम के दो सदस्यों को अनुचित व्यवहार का सामना करना पड़ा। एक प्राथमिकी दर्ज की गई, और एक गहन रणनीतिक ऑपरेशन के बाद आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अकील आजादनगर का निवासी है। उस पर बीएनएस की धारा 74 और 78 के तहत आरोप लगाए गए हैं। यह घटना 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे के आसपास हुई, जब महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की सदस्य अपने होटल से एक कैफे की ओर जा रही थीं। हम जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा प्रोटोकॉल में कोई कमी थी या नहीं।


 

 

टीएमसी ने भाजपा पर किया हमला
मामले में निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश के इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड़ ने दुनिया के सामने भारत की छवि को धूमिल किया है।

टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा शासित इंदौर में आईसीसी द्वारा आयोजित विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ की गई। ध्यान रहे, यह दोहरी इंजन वाली सरकार के शासनकाल में हुआ है। इसने पूरी दुनिया के सामने हमारा सिर नीचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि इस शर्मनाक कृत्य के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन हमें नहीं पता कि असली अपराधी की पहचान हुई है या नहीं। हम निष्पक्ष जांच चाहते हैं और दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा देना चाहते हैं। वहीं, टीएमसी प्रवक्ता सुदीप राहा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बेहद भयावह! इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़! भाजपा शासन में 'बेटी बचाओ' की यही हकीकत है।

मिलेगी कड़ी सजा
वहीं इस मामले में  मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। मंत्री विश्वास सारंग ने इसे बेहद शर्मसार करने वाली हरकत बताया है। हमारी परंपरा अतिथि देवों भव की है, इस तरह की हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपराधी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने और सार्वजनिक जुलूस निकालने की बात कही।  प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई देश के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश भी ना करें। खिलाड़ी हमारी धरती पर मेहमान हैं। उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

घटना शर्मसार करने वाली-कांग्रेस
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह घटना हम सभी के लिए शर्म की बात है। मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। मुख्यमंत्री को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए और ज़िम्मेदारों सज़ा देनी चाहिए।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed