फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Turtle smuggling in Indore; two youths arrested after officers posed as customers.

Indore News: इंदौर में कछुए की तस्करी, दो युवकों को किया गिरफ्तार, अफसर ग्राहक बनकर पहुंचे

Thu, 20 Aug 2026 09:03 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 20 Aug 2026 09:03 PM IST
सार

इंदौर में वन्यजीवों की तस्करी का एक और मामला सामने आया है। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने ग्राहक बनकर कछुओं के तस्करों को जाल में फंसाया। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग प्रजातियों के 30 से ज्यादा कछुए जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Indore News: Turtle smuggling in Indore; two youths arrested after officers posed as customers.
इंदौर में कछुए की तस्करी - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में वन्य प्राणियों की तस्करी भी खूब हो रही है। इसे लेकर स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स सक्रिय है। इस फोर्स ने इंदौर में बुधवार को कछुओं की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अफसर तस्करों के पास ग्राहक बनकर पहुंचे थे और उनसे मोल-भाव किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन

 

पुलिस ने उनके पास अलग-अलग प्रजातियों के 30 से ज्यादा कछुए जब्त किए हैं। ये कछुए जलीय प्राणियों की उस श्रेणी में आते हैं, जिन्हें बाजार में बेचा नहीं जा सकता है। तस्कर इन कछुओं को देश के अलग-अलग समुद्री इलाकों से लाए थे। कुछ कछुए विदेशी प्रजाति के भी थे। इन्हें जब्त करने के बाद सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम केशव शर्मा, निवासी मुसाखेड़ी, इंदौर और रोहन गौड़, निवासी इंदौर हैं। केशव इंदौर में कछुओं के ग्राहकों से संपर्क करता था, जबकि रोहन गौड़ कछुओं की सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अफसरों को कछुओं की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। आरोपी एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक में कछुओं को बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed