फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Transport association strike against no-entry rule for heavy vehicles

Indore News: भारी वाहनों की नो एंट्री पर ट्रांसपोर्टर्स नाराज, सोमवार से अनिश्चितकालीन बुकिंग बंद

Thu, 02 Oct 2025 06:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 02 Oct 2025 06:11 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में पुलिस-प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए लागू किए गए नो-एंट्री नियम के विरोध में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन उतर गया है। 6 अक्टूबर, सोमवार से नो-एंट्री क्षेत्रों में माल की बुकिंग और डिलीवरी पूरी तरह से बंद रहेगी।

विज्ञापन
Indore news Transport association strike against no-entry rule for heavy vehicles
बैठक में मौजूद अधिकारी और व्यापारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में भारी वाहनों के लिए लागू की गई दिन की नो-एंट्री के विरोध में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन बुकिंग बंद करने का आह्वान किया है। सोमवार, 6 अक्टूबर से ट्रांसपोर्टर्स ने नो-एंट्री वाले क्षेत्रों में माल की बुकिंग और डिलीवरी पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है। यह फैसला एयरपोर्ट रोड पर हुए हालिया ट्रक हादसे के बाद प्रशासन द्वारा उठाए गए सख्त कदमों के जवाब में आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर में आठ माह बाद ट्रैफिक के लिए खुला मालवा मिल ब्रिज, मंत्री विजयवर्गीय ने किया लोकार्पण
विज्ञापन


19 प्रमुख मार्ग पर पाबंदी
हाल ही में एयरपोर्ट रोड पर हुए एक दर्दनाक ट्रक हादसे के बाद, पुलिस और जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। इस निर्णय के तहत, शहर में प्रवेश करने वाले 19 प्रमुख मार्गों पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगा दी गई थी। प्रशासन का तर्क था कि यह कदम शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और हादसों को रोकने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर्स की क्या हैं दिक्कतें?
एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ओनर्स के अध्यक्ष राकेश तिवारी के अनुसार, प्रशासन द्वारा लागू की गई समय-सीमा में ट्रांसपोर्टर्स के लिए अपना काम पूरा करना असंभव है। उन्होंने कहा, "इंदौर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी और मध्य भारत का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। लोहा मंडी क्षेत्र पार्सल और माल परिवहन का एक बड़ा हब है, जो इस नो-एंट्री के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।" ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि जो समय उन्हें काम के लिए दिया गया है, वह अपर्याप्त है और इससे उनका पूरा व्यापार ठप हो जाएगा।

अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
प्रशासन के इस फैसले के विरोध में, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने घोषणा की है कि जब तक नो-एंट्री के प्रावधानों को पहले की तरह सामान्य नहीं किया जाता, तब तक वे स्वेच्छा से अपने कार्यालयों और गोदामों से माल की बुकिंग और डिलीवरी का काम अनिश्चित काल के लिए बंद रखेंगे। एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों से भी अपील की है कि वे नो-एंट्री क्षेत्र में स्थित ट्रांसपोर्ट संस्थानों में माल न भेजें। इस बंद से शहर की व्यापारिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed