फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Tragic Road Accident in Gujarat: Jain Aryika Shrutmati Mataji Dies After Being Dragged 300 Meters

Indore News: गुजरात में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जैन आर्यिका श्रुतमति माताजी का निधन

Thu, 13 Feb 2025 07:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 13 Feb 2025 07:56 PM IST
सार

Indore News:  गुजरात के दाहोद में जैन आर्यिका श्रुतमति माताजी की एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद आचार्य सुनील सागर जी महाराज ने दोषी की गिरफ्तारी तक अनशन करने का कठोर निर्णय लिया।  

विज्ञापन
Indore News Tragic Road Accident in Gujarat: Jain Aryika Shrutmati Mataji Dies After Being Dragged 300 Meters
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

गुजरात के दाहोद में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में जैन आर्यिका श्रुतमति माताजी और एक श्रावक का तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से निधन हो गया। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है, जब माताजी विहार कर रही थीं। घटना की भयावहता इस बात से स्पष्ट होती है कि टक्कर के बाद वाहन ने माताजी को लगभग 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। माताजी मुंबई से आचार्य भगवंत के दर्शन के लिए विहार कर रही थीं और मात्र 36 वर्ष की थीं।

विज्ञापन

जैन समाज में आक्रोश
इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज में गहरा शोक और आक्रोश फैल गया। आचार्य सुनील सागर जी महाराज ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि जब तक दोषी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे किसी भी प्रकार का आहार या जल ग्रहण नहीं करेंगे। जैन समाज के प्रमुख संगठनों ने इस घटना पर तीव्र नाराजगी जाहिर की है। वीर जिनशासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू और विश्व जैन संगठन के मयंक जैन ने गुजरात सरकार से मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

आंदोलन करने की चेतावनी
जैन समाज ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस घटना के बाद समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है और देशभर के जैन अनुयायी न्याय की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आर्यिका श्रुतमति माताजी, आचार्य सन्मति सागर जी महाराज से शिक्षित थीं और आचार्य सुनीलसागर जी की शिष्या थीं। इस हृदयविदारक हादसे से न केवल गुजरात बल्कि इंदौर सहित पूरे देश के समूचे जैन समाज में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed