फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news traffic awareness abhyas mandal

Indore News: इंदौर का ट्रैफिक सुधारने के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, अभ्यास मंडल ने दिया मार्गदर्शन

Sat, 13 Apr 2024 10:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 13 Apr 2024 10:03 PM IST
सार

अभ्यास मंडल कार्यकर्ताओं ने पुलिस और छात्रों के साथ यातायात सुधार की पहल शुरू की है। कई वर्गों ने भाग लिया। 
 

विज्ञापन
indore news traffic awareness abhyas mandal
बच्चों को सर्टिफिकेट भी दिए गए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

शहर के यातायात सुधार जन जागरूकता अभियान की चौथी कड़ी में अभ्यास मंडल ने आज सुबह सत्य साईं चौराह विजय नगर पर यातायात संभाला। चौराहे पर यातायात में भी नंबर वन आने के लिए चालकों को सीख दी गई। प्रो सीमा सिंह, प्रो डा किन्जाल शाह के नेतृत्व में गुजराती इनवोटिव कॉलेज एनएसएस के 30 छात्र, छात्राओं तथा समाजकार्य महाविद्यालय के गीतांजली, संस्कार पटेल ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन


सत्यसाईं चौराह के सभी सिग्नल पाइंट पर अभ्यास मंडल कार्यकर्ता, छात्र छात्राओं, यातायात पुलिस ने, हाथों में जन जागरूकता की तख्तियां लेकर यातायात सुगमता से संचालित किया। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का सम्मान गुलाब के फूल देकर किया गया। यातायात प्रबंधन पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी  और छात्रों ने किया। अभ्यास मंडल द्वारा तैयार किया गया यातायात नियमों के पालन करने का स्टीकर भी गाड़ियों पर लगाया गया। 
विज्ञापन


प्रारंभ में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुशील कुमार तिवारी, यातायात प्रशिक्षक रणजीत सिंह, सुमंतसिंह ने सभी छात्र छात्राओं को यातायात संभालने के लिए प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर यातायात पुलिस उपायुक्त महानगर अरविंद तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुशील कुमार तिवारी, थाना प्रभारी लाल बहादुर बौद्ध, निरीक्षक आशा तिवारी, राजेश बारवाल उनकी टीम के साथ उपस्थित थे। यातायात पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने अभ्यास मंडल की इस पहल का स्वागत किया। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि आने वाले समय में इसका फायदा होगा। पूरे शहर को एक अच्छा संदेश दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात सुधार के अच्छे कार्य में भाग ले रहे छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अभ्यास मंडल के रामेश्वर गुप्ता, गौतम कोठारी, डॉ शंकर गर्ग, शफी शेख, मुरली खंडेलवाल, स्वप्निल व्यास, किशन सोमानी, सुशीला यादव, गिरीश सेठ, द्वारका मालविया उपस्थित थे। संचालन माला सिंह ठाकुर और एन के उपाध्याय ने किया। यातायात प्रबंधन के इस अनूठे आयोजन में गुजराती कालेज की प्रो श्रृद्धा कटारिया, प्रो स्वीटी कुलकर्णी, प्रो प्राची मोटवानी आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed