फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The sky will be colorful with rain on Saturday, Chief Minister Mohan Yadav will attend

Indore News: शनिवार को गेर से सतरंगी होगा आसमान, मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे शामिल

Fri, 29 Mar 2024 09:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 29 Mar 2024 09:16 PM IST
सार

इंदौर में 100 साल से गेर निकालने की परंपरा है। कोविड के दो साल यह परंपरा ब्रेक हुई। तब गेर नहीं निकल पाई थी। हर साल इसमें लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। नगर निगम गेर समाप्त होने के बाद पूरे रुट पर सफाई अभियान चलाएगा।

विज्ञापन
Indore News: The sky will be colorful with rain on Saturday, Chief Minister Mohan Yadav will attend
गेर निकलेन की पूर्व संध्या पर पिचकारी की धार जांची गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में हर तीज त्योहार पूरे उत्साह से मनाए जाते है, लेकिन एक उत्सव ऐसा है जिसे इस शहर में जन्मा और उत्सवधर्मी शहरवासियों ने उसे पाल-पोसकर बड़ा स्वरुप दिया। रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर पूरे देश में सिर्फ इंदौर में ही निकलती है। शनिवार को फिर इंदौरवासी अपने उत्सव में रचने-बसने, रंगने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शहर की इस परंपरा के साक्षी बनेंगे। मध्य क्षेत्र के पांच किलोमीटर लंबे रुट पर गेर में शामिल मिसाइलें आसमान को सतरंगी करते हुए चलेगी। इसके अलावा रंगों से सराबोर करने वाली पिचकारियां भी गेर में शामिल होगी। भजन मंडलिया, डीजे, ढोल नगाड़े उत्सव में चार चांद लगाएंगे। पांच से ज्यादा गेर शनिवार सुबह दस बजे से निकलेगी और खजूरी बाजार, मल्हारगंज, टोरी कार्नर, सराफा, गौराकुंड चौराहा से होकर गुजरेगी। गेर में अमीर गरीब का भेद होगा, न उम्र का अंतर झलकेगा। बच्चे, बुढ़े-जवान का उत्साह एक समान होगा। सबकुछ एकरंग होगा और सबके मन एकाकार।

विज्ञापन

100 साल पुरानी परंपरा कोविड में हुई थी ब्रेक

इंदौर में 100 साल से गेर निकालने की परंपरा है। कोविड के दो साल यह परंपरा ब्रेक हुई। तब गेर नहीं निकल पाई थी। हर साल इसमें लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। नगर निगम गेर समाप्त होने के बाद पूरे रुट पर सफाई अभियान चलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोरी कार्नर गेर निरस्त

रंगपंचमी पर हर साल निकलने वाली टोरी कार्नर की सबसे पुरानी टोरी कार्नर गेर शुक्रवार को नहीं निकलेगी। गेर आयोजक शेखर गिरी के भाई सतीश गिरी के निधन के कारण गेर को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। कहा जाता है कि सबसे पहले टोरी कार्नर से ही गेर निकलने का सिलसिला शुरू हुआ था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed