फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News:Tender issued for metro track in central part of Indore, seven underground stations will be built.

Indore News:इंदौर के मध्य हिस्से में मेट्रो ट्रेक के लिए टेंडर जारी, सात भूमिगत स्टेशन बनेंगे

Wed, 21 Feb 2024 06:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 21 Feb 2024 06:33 PM IST
सार

मध्य हिस्से में सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन रेलवे स्टेशन के पास बनेगा। इसके अलावा राजवाड़ा, बड़ा गणपति, रामचंद्र नगर, नगर निगम मुख्यालय, बीएसएफ और इंदौर एयरपोर्ट पर रहेगा।

विज्ञापन
Indore News:Tender issued for metro track in central part of Indore, seven underground stations will be built.
अभी रिंग रोड़ के हिस्से में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर मेें मेट्रो प्रोजेक्ट का काम अब गति पकड़ेगा। मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन ने इंदौर के मध्य हिस्से के लिए टेंडर जारी कर दिए। यह इस प्रोजेक्ट के लिए पांचवां बड़ा टेंडर है। ढाई हजार करोड़ से ज्यादा के काम मध्य हिस्से में होंगे। इसमें मेट्रो के सात अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे। इसके अलावा कान्ह नदी के नीचे टनल भी बनेगी।

विज्ञापन

इंदौर के 31 किलोमीटर लंबे मेट्रो ट्रेक के लिए मध्य हिस्से के सर्वे के बाद अब जमीनी काम नजर  आएगा। प्रशासन ने कार्पोरेशन को मध्य हिस्से में जमीनें आंवंटित करने का काम भी शुरू कर दिया है। मेट्रो के स्टेशनों के लिए 36 स्थान चिन्हित किए गए है। उनमें ज्यादातर सरकारी भूमि है।

विज्ञापन

इंदौर रेलवे स्टेशन से भी जुड़ेगा मेट्रो स्टेशन

मेट्रो के लिए सबसे ज्यादा यात्री ट्रेनों से इंदौर आने वाले लोग रहेंगे। मध्य हिस्से में सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन रेलवे स्टेशन के पास बनेगा। इसके अलावा राजवाड़ा, बड़ा गणपति, रामचंद्र नगर, नगर निगम मुख्यालय, बीएसएफ और इंदौर एयरपोर्ट पर रहेगा। मध्य हिस्से में मेट्रो ट्रेक को कान्ह नदी पार कराने के लिए एक सुरंग बनाई जाएगी, जो नदी से 20 फीट नीचे रहेगी। इसके लिए निर्माण एजेंसी ने बोरिंग कर भूमिगत सर्वे कराया हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल का समय लगेगा

इंदौर में गांधी नगर मेेट्रो डिपो से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का काम जारी है। नाथ मंदिर के बाद से मेट्रो अंडरग्राउंड होगी। इसके लिए हाईकोर्ट परिसर में बड़ा और गहरा गड्ढा खोदा जाएगा। इसकी अनुमति भी मिल गई है। कार्पोरेशन ने मध्य हिस्से में निर्माण की समयसीमा चार वर्ष तय की गई है। मध्य हिस्से का टेंडर 22 अप्रैल को खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed