{"_id":"6a859d7ad0e066c38f0b1895","slug":"indore-news-teacher-uses-abusive-language-towards-schoolgirl-in-indore-parents-lodge-fir-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: स्कूली बच्ची को शिक्षिका ने कहे अपशब्द, पिता ने बैग में वॉइस रिकॉर्डर रख जुटाए सबूत, FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: स्कूली बच्ची को शिक्षिका ने कहे अपशब्द, पिता ने बैग में वॉइस रिकॉर्डर रख जुटाए सबूत, FIR दर्ज
Wed, 19 Aug 2026 05:41 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:41 PM IST
सार
इंदौर के विजय नगर में एक निजी स्कूल की शिक्षिका द्वारा छात्रा से कथित तौर पर अपशब्द कहने और मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने बेटी के बैग में वॉइस रिकॉर्डर रखकर शिक्षिका की कथित बातचीत रिकॉर्ड कर ली।
विज्ञापन
टीचर के खिलाफ केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के विजय नगर क्षेत्र में निजी स्कूल की शिक्षिका को स्कूली बच्ची को अपशब्द कहना महंगा पड़ गया। बच्ची के पिता ने सबूत एकत्र कर इसकी शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, स्कूल से घर आने के बाद बेटी उदास दिखती थी तो पिता ने उसकी वजह पूछी। बेटी ने बताया कि स्कूली शिक्षिका सबके सामने उसे गंदा बोलती है और अपशब्द भी कहती है। इसके बाद पिता ने दूसरे दिन स्कूल जाते समय बेटी के स्कूल बैग में वॉइस रिकॉर्डर रखा। दूसरे दिन भी शिक्षिका ने बेटी को मारपीट की धमकी दी और उसके माता-पिता को लेकर भी अपशब्द कहे। यह बात वॉइस रिकॉर्डिंग में कैद हो गई। इसके बाद पिता बच्ची को लेकर विजय नगर थाने पहुंचे और केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने वॉइस रिकॉर्डिंग को सबूत माना और शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस ने शिक्षिका जांच के लिए बुलाया है और उसकी आवाज के सैंपल भी मांगे हैं।
विज्ञापन
स्कूल जाने से डरती थी बच्ची
स्कूल में बच्ची के साथ गलत व्यवहार किया जाता था। इससे वह स्कूल जाने से डरती थी। वह कहती थी कि शिक्षिका से उसे बहुत डर लगता है। वॉइस रिकॉर्डिंग में भी जो बातें टेप हुई थीं, उसमें बच्ची मारपीट से बचने के लिए गिड़गिड़ा रही थी और टीचर उसे बुरा बोल रही थी। शिक्षिका की शिकायत लेकर पहले पिता स्कूल प्रबंधन के पास पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायत को स्कूल प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद पिता के दोस्तों ने सुझाव दिया कि वे पुलिस में इसकी शिकायत करें। विजय नगर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
