{"_id":"66fd3f8520d2c0d968033eb3","slug":"indore-news-swachh-bharat-mission-award-minister-savitri-thakur-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: स्वच्छता अवार्ड में अब गांव भी शामिल होंगे, इंदौर को टक्कर मिलने से और होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: स्वच्छता अवार्ड में अब गांव भी शामिल होंगे, इंदौर को टक्कर मिलने से और होगा सुधार
Wed, 02 Oct 2024 06:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:11 PM IST
सार
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि स्थाई बदलाव लाई भाजपा की सरकार, अब स्वच्छता को खुद मैंटेन करना सीख गए हैं शहर गांव।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत करते हुए सावित्री ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छता अब देश की आदत बन चुका है। भाजपा सरकार के द्वारा शुरू किया गया यह अभियान अब घर-घर तक पहुंच चुका है। अभी स्वच्छता अवार्ड की प्रतिस्पर्धा में शहर शामिल होते हैं लेकिन भविष्य में गांवों के स्तर पर भी यह अवार्ड दिए जाएंगे। सरकारी विभागों के स्तर पर भी यह प्रतिस्पर्धा होगी। यह बातें केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही।
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि इंदौर को सूरत और देश के अन्य शहरों से जो चुनौती मिल रही है वह बहुत अच्छी है। इससे इंदौर में भी सुधार होगा। प्रतिस्पर्धा होगी तभी तो कोई बेहतर बनेगा।
महिला सशक्तिकरण पर फोकस
सावित्री ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का महिला सशक्तिकरण पर पूरा फोकस है। इसीलिए मप्र और देशभर में महिलाओं से जुड़ी योजनाएं तेजी से लाई जा रही हैं। हमें हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। केंद्रीय मंत्री ने इंदौर की स्वच्छता की प्रशंसा करते हुए कहा कि शहर ने स्वच्छता में सात बार देश में नंबर वन का तमगा हासिल किया है, जो पूरे देश के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि यह मिसाल हमेशा कायम रहनी चाहिए और सभी के दिलों में बसी रहनी चाहिए। उन्होंने इंदौर के स्वच्छताकर्मियों और नागरिकों की भी प्रशंसा की।