फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Surprise Night Patrol Leads to Crackdown on Over 500 Criminals

Indore News: रातभर कॉम्बिंग गश्त में निकले बदमाशों के बड़े नाम, पुलिस की सख्ती से हड़कंप

Sun, 27 Jul 2025 08:21 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 27 Jul 2025 08:21 AM IST
सार

Indore News: इंदौर पुलिस ने रात में शहरभर में सरप्राइज कॉम्बिंग गश्त की, जिसमें 1015 बदमाशों की जांच की गई और 492 पर कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
Indore News: Surprise Night Patrol Leads to Crackdown on Over 500 Criminals
देर रात पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर पुलिस ने रात में शहरभर में सरप्राइज कॉम्बिंग गश्त की, जो रातभर जारी रही। इस अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने किया। इसका उद्देश्य शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों की निगरानी और धरपकड़ करना था। गश्त के दौरान कुल 1015 बदमाशों की जांच की गई, जिनमें से 492 के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


वाहन चालकों पर कार्रवाई, कई वारंट किए तामील
इस गश्त के दौरान पुलिस ने देर रात सघन वाहन चेकिंग भी की। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 97 लापरवाह चालकों के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। इसके साथ ही 12 लोगों पर यातायात नियमों का उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस ने 289 से अधिक मामलों में विभिन्न प्रकार के वारंट भी तामील कराए जिनमें 67 स्थायी, 84 गिरफ्तारी, 138 जमानती और 136 समन शामिल हैं।
विज्ञापन


अवैध हथियारों पर सख्ती, शराब पीने वालों पर केस
गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 17 लोगों पर केस दर्ज किए गए। वहीं, एरोड्रम पुलिस ने एक आरोपी को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एमआईजी थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने के चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा तिलक नगर पुलिस ने जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग श्रेणियों में 535 से अधिक अपराधियों की जांच
इस सघन अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 535 से अधिक चिन्हित अपराधियों की विशेष जांच की। इनमें 203 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाश, 61 नकबजन, 31 लुटेरे, 73 चाकूबाज, 15 ड्रग पैडलर्स, 37 हिस्ट्रीशीटर, 37 निगरानीशुदा बदमाश, 42 जिलाबदर/रासुका के तहत बंदी, 9 महिला अपराधों में शामिल आरोपी और 15 आगजनी व तोड़फोड़ के आरोपी शामिल थे। पुलिस ने साफ किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed