फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 'Students should be prepared for future challenges', teachers gave lessons to move ahead with far

Indore News: 'भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें छात्र', शिक्षकों ने विदाई के साथ दी आगे बढ़ने की सीख

Thu, 04 Apr 2024 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 07:50 PM IST
सार

छात्राओं में एक ओर जहां कार्यक्रम को लेकर उत्साह नज़र आ रहा था, वहीं सीनियर्स की विदाई को लेकर उनके मन में उदासी भी थी। इसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। 

विज्ञापन
Indore News: 'Students should be prepared for future challenges', teachers gave lessons to move ahead with far
इंदौर में विदाई समारोह में मौजूद छात्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में फेयरवेल समारोह पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने हरियाणवी व पंजाबी गीतों पर डांस कर समां बांध दिया। शिक्षकों ने छात्रों को विदाई समारोह में अपने करियर और भविष्य की नई चुनौतियों से भी रूबरू कराया। 
विज्ञापन


बता दें कि इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज के कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं में एक ओर जहां कार्यक्रम को लेकर उत्साह नज़र आ रहा था, वहीं सीनियर्स की विदाई को लेकर उनके मन में उदासी भी थी। इसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को गीत-संगीत के माध्यम से शानदार विदाई दी। डॉ. रामगुलाम राजदान ने कहा कि नर्सिंग सेवा का क्षेत्र है। ऐसे में, कॉलेज के बाद आपके पास इस क्षेत्र में चुनौतियों के साथ ही विभिन्न अवसर भी मौजूद हैं। प्राचार्या डॉ. स्मृति सोलोमन ने कहा कि नर्सिंग में करियर की अपार संभावनाएं हैं। अब यहां से आपकी जिम्मेदारी की एक नई शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed