फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news students fight four arrested

Indore News: छात्रों के गुट भिड़े, हथियारों से हमला, एक गंभीर, चार पर केस दर्ज

Sat, 06 Apr 2024 11:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 06 Apr 2024 11:02 PM IST
सार

अभाविप ने विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस ने चार छात्रों को आरोपी बनाया है। अन्य की पहचान की जा रही है। 
 

विज्ञापन
indore news students fight four arrested
अभाविप ने ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के प्रेस्टिज कॉलेज में छात्रों के दो गुट में हुई मारपीट में एक छात्र गंभीर हो गया है। घटना कालेज के वार्षिक उत्सव के दौरान हुई। घटना के बाद सभी कार्य़क्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कई छात्र घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार देर रात की है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान मुख्य आरोपी आदित्य चौधरी उसके दोस्त नीलेश और ऋतिक चौधरी ने अपने साथियों के साथ धारदार हथियारों से आदित्य सिंह और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। इस मारपीट में आदित्य सिंह की आंख में चोट आई है और उसके दोस्त छवि यादव को सिर पर गंभीर चोट आई है। 
विज्ञापन


अभाविप के कार्यकर्ता को भी पीटा
इस मारपीट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सह मंत्री आमन शर्मा को भी आरोपियों ने पीटा है। विवाद के बाद शनिवार दोपहर अभाविप ने ज्ञापन दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन किया। खजराना टीआई सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है। जैसे-जैसे अन्य की पहचान होगी। आरोपियों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed