{"_id":"665c856d9bab9f6dfd0cc399","slug":"indore-news-student-hang-himself-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बीबीए के छात्र ने फांसी लगाई, बाहर सो रही मां को पता भी नहीं चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बीबीए के छात्र ने फांसी लगाई, बाहर सो रही मां को पता भी नहीं चला
Sun, 02 Jun 2024 08:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 02 Jun 2024 08:15 PM IST
सार
छात्र ने फांसी लगाने से पहले टीवी की आवाज तेज कर ली ताकि किसी को पता न चल सके। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विशाल
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
इंदौर में बीबीए के एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। जूनी इंदौर इलाके में शनिवार को यह घटना घटी। जब उसने फांसी लगाई तब उसने टीवी का वॉल्यूम तेज कर दिया ताकि किसी को पता न चल सके। मां उस वक्त दोपहर में सो रही थी। जब वह जागी तो उसे घटना का पता चला।
जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक मृत छात्र का नाम विशाल (21) पुत्र अनिल वाधवानी निवासी जीवनदीप कॉलोनी है। विशाल इल्वा कॉलेज से बीबीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पिता अनिल ने बताया कि विशाल शनिवार दोपहर में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया।
यहां पर टीवी का वॉल्यूम बढ़ाकर टीवी देखने लगा। करीब शाम पांच बजे उसकी मां उठी। मां ने बेटे के कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई जवाब नहीं दिया तो वेंटिलेशन से अंदर झांककर देखा। वह फंदे पर लटक रहा था। मां ने घर पर मौजूद बेटे के चाचा को बुलाया। उन्होंने दरवाजा तोड़कर बेटे को निकाला। उसकी सांसें नहीं चल रही थी। जैसे-तैसे उसे उठाकर ऑटो में बैठाया और अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।