फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Student dies of heart attack in Indore, had gone to meet a relative

Indore News: इंदौर में हार्ट अटैक से छात्र की मौत,रिश्तेदार से मिलने गया था

Sun, 19 May 2024 03:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 19 May 2024 03:24 PM IST
सार

संदीप ने 12 वीं तक की पढ़ाई बड़वानी मेें की। इसके बाद वह इंदौर में आ गया था। उनसे एग्रीकल्चर काॅलेज से ग्रेजुएशन किया था। वह इंदौर में उसके जीजा निर्भय सिंंह के यहां रहता था। संदीप के पिता वन विभाग मेें रेंजर है। 

विज्ञापन
Indore News: Student dies of heart attack in Indore, had gone to meet a relative
इंदौर में दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में कम उम्र के युवकों की हार्ट अटैैक से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे है। रविवार को फिर एक छात्र की हार्टअटैक से मौत हो गई। वह इंदौर मेें रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है।

विज्ञापन

संदीप पिता मान सिंह मूल रुप से बड़वानी का रहने वाला हैै। वह इंदौर मेें 15 वीं बटालियन मेें रहता था। शनिवार को वह अपनी बुआ के बेटे से मिलने संत नगर गया था। वहां उनसे खाना खाया और अचानक उसे सीने में दर्द उठा।

विज्ञापन


इसके बाद उसे रिश्तेदार अस्पताल ले गया,लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के हार्टअटैक के कारण मौत होने की वजह बताई। छात्र की उम्र 23 वर्ष थी,इसलिए डाक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था छात्र

संदीप ने 12 वीं तक की पढ़ाई बड़वानी मेें की। इसके बाद वह इंदौर में आ गया था। उनसे एग्रीकल्चर काॅलेज से ग्रेजुएशन किया था। वह इंदौर में उसके जीजा निर्भय सिंंह के यहां रहता था। संदीप के पिता वन विभाग मेें रेंजर है। संदीप के परिवार में माता एक बहन और बड़ा भाई हैै।

बस में आया अटैक

सिटी बस में सफर कर रहे 40 वर्षीय व्यक्ति धर्मेंद्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जब उसे दिल में दर्द उठा तो ड्रायवर बस को ही सीधे एमवाय अस्पताल लेकर चले गया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed