{"_id":"67c67a4201979e2e1d02ede4","slug":"indore-news-special-trains-for-gwalior-and-pune-announced-passengers-to-get-relief-from-long-waiting-lists-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: ग्वालियर और पुणे के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू, वेटिंग लिस्ट में फंसे यात्रियों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: ग्वालियर और पुणे के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू, वेटिंग लिस्ट में फंसे यात्रियों को बड़ी राहत
Tue, 04 Mar 2025 09:27 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 04 Mar 2025 09:27 AM IST
सार
Indore News: रेलवे ने ग्वालियर और पुणे के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ग्वालियर-इंदौर स्पेशल ट्रेन 11 मार्च तक और 16-17 मार्च को चलाई जाएगी, जबकि इंदौर-पुणे स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए भागती भीड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर-इंदौर-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी। ग्वालियर-इंदौर स्पेशल ट्रेन (01825) तत्काल प्रभाव से 11 मार्च तक और 16 व 17 मार्च को ग्वालियर से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर रात 2 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में इंदौर-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन (01826) 12 मार्च तक और 17 व 18 मार्च को इंदौर से शाम 7 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा शुरू कर दी है। रतलाम मंडल से होकर चार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिनमें से एक इंदौर-पुणे स्पेशल ट्रेन भी है। यह ट्रेन 5 मार्च से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन पुणे पहुंचेगी। इंदौर-पुणे-इंदौर स्पेशल ट्रेन (09324) 5 मार्च से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार सुबह 11:15 बजे इंदौर से रवाना होगी।
ट्रेन का रूट
यह ट्रेन देवास में 11:50 बजे, उज्जैन में 12:40 बजे, नागदा में 13:57 बजे और रतलाम में 14:35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन गुरुवार को रात 3:10 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में पुणे-इंदौर स्पेशल ट्रेन (09323) 6 मार्च से 26 जून तक प्रत्येक गुरुवार सुबह 5:10 बजे पुणे से रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम में 8:30 बजे, नागदा में 9:10 बजे, उज्जैन में 10:05 बजे, देवास में 11 बजे और अंत में 11:55 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
इंदौर-पुणे के बीच चल रही अन्य ट्रेनें
वर्तमान में इंदौर-पुणे के बीच केवल दो नियमित ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इस नई स्पेशल ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इंदौर-पुणे के बीच इंदौर-दौंड एक्सप्रेस और लिंगमपल्ली हमसफर ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इनमें लिंगमपल्ली एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को रवाना होती है, जबकि इंदौर-दौंड एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन होता है। इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट हमेशा अधिक रहती है, जिसे कम करने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। रेलवे द्वारा इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को वेटिंग लिस्ट की समस्या से राहत मिलेगी और उनकी यात्रा सुगम होगी।