फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Six kilometer long jam on Nemawar Road, thousands of vehicles stuck for four and a half hours due

Indore News: नेमावर रोड पर छह किलोमीटर लंबा जाम, डंपर खराब होने से साढ़े चार घंटे फंसे हजारों वाहन

Tue, 20 Feb 2024 07:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 20 Feb 2024 07:16 PM IST
सार

जाम की जानकारी मिलने के बाद इंदौर बायपास पर बेरिकेड लगा दिए गए और पुलिस जवान वाहनों को यातायात बाधित होने की सूचना देते रहे। मेडिकल काॅलेज के छात्र सुधीर यादव ने बताया कि दोपहर में हम काॅलेज से निकले थे, लेकिन चार घंटे तक सड़क पर ही फंसे रहे।

विज्ञापन
Indore News: Six kilometer long jam on Nemawar Road, thousands of vehicles stuck for four and a half hours due
नेमावर मार्ग पर ट्रैफिक जाम। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

नेशनल हाइवे इंदौर-नेमावर मार्ग पर मंगलवार दोपहर लंबा ट्रैफिक जाम लगा। दोपहर एक बजे लगा जाम साढ़े चार बजे के बाद खुल पाया। तब तक हजारों वाहन सड़कों पर फंसे रहे। इनमें यात्री और शैक्षणिक संस्थानों की बसें भी शामिल थी। ट्रैफिक जाम दुधिया गांव में रेती से भरे डंपर का कमानी का पत्ता टूटने से लगा था।

विज्ञापन

दोपहर में दुधिया गांव डंपर खराब होने के बाद एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। भारी वाहनों को निकलने में परेशानी होने लगी और फिर पीछे वाहन फंसते चले गए।

विज्ञापन


धीरे-धीरे वाहनों की कतार लगने लगी। दुधिया गांव से छह किलोमीटर दूर जामन्य गांव तक वाहनों की कतार लग गई। इंदौर की तरफ बडि़या कीमा गांव तक वाहनों के पहिए थम गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की जानकारी मिलने के बाद इंदौर बायपास पर बेरिकेड लगा दिए गए और पुलिस जवान वाहनों को यातायात बाधित होने की सूचना देते रहे। मेडिकल काॅलेज के छात्र सुधीर यादव ने बताया कि दोपहर में हम काॅलेज से निकले थे, लेकिन चार घंटे तक सड़क पर ही फंसे रहे। कई यात्री बसें भी जाम में फंसी रही और उसमें बैठे बच्चे व महिलाएं परेशान होती रही।

गांव के रास्तों पर भी फंसे वाहन

नेमावर रोड पर लंबा जाम लगने के बाद ज्यादातर वाहन असरावद गांव से बिचौली मर्दाना होते हुए इंदौर पहुंचने लगे, लेकिन थोड़ी देर बाद इस मार्ग पर भी यातायात बाधित होने लगा। नेमावर रोड से जुड़े गांवों के रास्तों में भी वाहन पहुंचे रहे। सड़क के अलग-अलग हिस्सों से पुलिसकर्मियों के जाम खुलवाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed