फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Singer Diljit Singh reached 56 shops, tasted poha, show will be held today

Indore News: सिंगर दिलजीत सिंह पहुंचे 56 दुकान, पोहे का लिया स्वाद, आज होगा शो

Sun, 08 Dec 2024 11:06 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 08 Dec 2024 11:06 AM IST
सार

रविवार को होने वाले दिलजीत के शो के लिए बड़ा स्टेज बनाया गया है, जो फायरप्रुफ बनाया गया है। शो में 20 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। इस शो के टिकट दस हजार से लेकर एक लाख रुपये तक बिके है।

विज्ञापन
Indore News: Singer Diljit Singh reached 56 shops, tasted poha, show will be held today
सिंगर दिलजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ रविवार सुबह 56 दुकान पहुंचे और पोहे का स्वाद लिया। उन्हें 56 दुकान पर इस तरह पोहे खाते देख वहां मौजूद लोग भी आश्चर्यचकित रह गए और वे सेल्फी लेने लगे।

विज्ञापन


दिलजीत ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और पोहे खाने के बाद उनके साथ भी फोटो खिंचवाए। दिलजीत करीब आधे घंटे 56 दुकान पर पहुंचे। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस जवान और निजी सुरक्षा स्टाॅफ भी 56 दुकान पर मौजूद रहा।

विज्ञापन

 

लोगों को भी खिलाए पोहे

दिलजीत ने 56 दुकान में खुद तो पोहे खाए, साथ ही वहां मौजूद लोग जो उनसे मिलने आ रहे थे, उन्हें भी अपने हाथों से पोहे खिलाए। इस दौरान एक महिला दिलजीत से गले मिली और उनका दुलार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिलजीत का कंसर्ट बाइपास पर रविवार शाम को होना है। इस शो के टिकट काफी मंहगे दामों पर रखे है। शो के मद्देजर एमआर-10 जंक्शन से विजय नगर की तरफ भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित की गई है। इंदौर में होने वाले इस शो को लेकर टिकट की काफी कालाबाजारी की शिकायत भी पुलिस के पास पहुंची है। एक भाजपा विधायक ने तो इस मामले में पुलिस अफसरों को ज्ञापन भी दिया है।

 

रविवार को होने वाले दिलजीत के शो के लिए बड़ा स्टेज बनाया गया है, जो फायरप्रुफ बनाया गया है। शो में 20 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। इस शो के टिकट दस हजार से लेकर एक लाख रुपये तक बिके है। रविवार सुबह कलेक्टर आशीष सिंह भी कार्यक्रम स्थल का दौरा करने पहुंचे और इवेंट से जुड़ी टीम को सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed