फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Simultaneous appointment of Chavda, Khare and Gaurav in the state BJP changed the equations

Indore News: प्रदेश भाजपा में चावड़ा, खरे और गौरव की एक साथ नियुक्ति ने बदले समीकरण

Fri, 24 Oct 2025 09:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 24 Oct 2025 09:50 PM IST
सार

अध्यक्ष पद से हटने के बाद गौरव, सावन सोनकर और एकलव्य गौड़ की तिकड़ी बड़ी चर्चा में रही थी। जब हेमंत अग्रवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद  पहली बार इंदौर आए थे तो गौरव और एकलव्य मंच पर बैठने के बजाए नीचे बैठे थे। 

विज्ञापन
Indore News: Simultaneous appointment of Chavda, Khare and Gaurav in the state BJP changed the equations
पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जयपाल सिंह चावड़ा - फोटो : amar ujala

विस्तार

 प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में इंदौर के नेताओं की एक साथ हुई नियुक्तियों से इंदौर की स्थानीय राजनीति के समीकरण भी बदले हैं। गौरव रणदिवे, जयपाल सिंह चावड़ा और निशांत खरे के पदाधिकारी बनने से भविष्य में एक नया गुट और मजबूत होगा। इसमें युवा नेता ज्यादा जुड़ रहे हैं। जब गौरव इंदौर भाजपा के नगर अध्यक्ष थे तो जयपाल सिंह चावड़ा संगठन मंत्री रहे। इस कारण दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें पसंद करते थे।

विज्ञापन



ये खबर भी पढ़ें:  Indore: भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में इंदौर का दबदबा, गौरव, चावड़ा सहित चार पदाधिकारी
विज्ञापन



बता दें, गुरुवार को घोषित प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में गौरव रणदिवे को महामंत्री, जयपाल सिंह चावड़ा को किसान मोर्चे का अध्यक्ष और निशांत खरे को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है। इंदौर नगर भाजपा अध्यक्ष पद से हटने के बाद गौरव, सावन सोनकर और एकलव्य गौड़ की तिकड़ी बड़ी चर्चा में रही थी। जब हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार इंदौर आए थे तो गौरव और एकलव्य मंच पर बैठने के बजाए नीचे बैठे थे। उन्होंने स्वागत के लिए जो पोस्टर लगाए थे, उसमें भी किसी स्थानीय नेता के फोटो नहीं थे। संगठन ने इसे हलके असंतोष के तौर पर भी देखा और मौका आने पर नाराजगी भी दूर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय नियुक्ति में विजयवर्गीय का पलड़ा रहा था भारी


इंदौर में भाजपा शहर और जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की बात आई तो गौरव के फिर नगर अध्यक्ष बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे, क्योंकि उनके अध्यक्ष रहते जिले की सभी 9 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विधानसभा चुनाव जीते थे। इंदौर से सबसे ज्यादा भाजपा के सदस्य बने थे, लेकिन संगठन ने फेरबदल करते हुए सुमित मिश्रा को नगर अध्यक्ष बनाया। जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा को बनाया गया। ये दोनों नेता मंत्री विजयवर्गीय गुट से जुड़े हैं, लेकिन प्रदेश की नियुक्ति में परंपरागत गुट से अलग रहे नेताओं को पदाधिकारी बनाकर राजनीतिक संतुलन बैठाने की कोशिश की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed