फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Silver vessel thrown into garbage truck; municipal workers returned it after a day-long effort.

ईमानदारी की मिसाल: कचरे में फेंक दिया दो किलो चांदी का लोटा, 24 घंटे की मेहनत के बाद सफाईकर्मियों ने लौटाया

Mon, 20 Jul 2026 08:04 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 20 Jul 2026 08:04 AM IST
सार

इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक महिला ने गलती से करीब दो किलो वजनी चांदी का लोटा कचरे के साथ फेंक दिया। कचरा लालबाग ट्रांसफर स्टेशन होते हुए देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंच गया।

विज्ञापन
Indore News: Silver vessel thrown into garbage truck; municipal workers returned it after a day-long effort.
इंदौर की ईमानदारी ने जीता देश का दिल - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी ईमानदारी और जिम्मेदारी से लोगों का दिल जीत लिया। राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक महिला ने गलती से करीब दो किलो वजनी चांदी का लोटा कचरे के साथ फेंक दिया। लोटा कचरा गाड़ी से ट्रांसफर स्टेशन होते हुए ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंच गया, लेकिन सफाईकर्मियों ने हार नहीं मानी। सैकड़ों टन कचरे के बीच करीब 24 घंटे तक लगातार तलाश कर उन्होंने चांदी का लोटा ढूंढ़ निकाला और सुरक्षित परिवार को सौंप दिया।

विज्ञापन

गलती से कचरे में चला गया चांदी का लोटा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने गलती से करीब दो किलो वजनी चांदी का लोटा कचरे की थैली के साथ कचरा गाड़ी में डाल दिया। कचरे की थैली और चांदी के लोटे वाली थैली का रंग एक जैसा होने के कारण उन्हें इसका पता नहीं चला।जिस वाहन में लोटा फेंका गया था, वह पहले लालबाग ट्रांसफर स्टेशन पहुंचा और वहां से कचरा देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें-निजी विश्वविद्यालय विधेयक पर एबीवीपी का विरोध, बोले-शिक्षा नहीं बिकने देंगे, संशोधन वापस लेने की मांग



परिवार को हुआ गलती का एहसास

कुछ समय बाद जब घर में चांदी का लोटा नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने पहले पूरे घर में उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद उन्हें एहसास हुआ कि लोटा गलती से कचरे के साथ फेंक दिया गया है। इसके बाद परिवार ने मामले की जानकारी स्थानीय पार्षद प्रशांत बड़वे को दी। पार्षद ने तुरंत सफाई दरोगा को सूचना दी। हालांकि, तब तक कचरा गाड़ी ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर अपना कचरा खाली कर चुकी थी।

सैकड़ों टन कचरे में शुरू हुई तलाश

सूचना मिलते ही नगर निगम के सफाईकर्मियों ने ट्रेंचिंग ग्राउंड पर चांदी के लोटे की तलाश शुरू कर दी। सैकड़ों टन कचरे के बीच लोटा ढूंढ़ना आसान नहीं था, लेकिन सफाईकर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी।

रातभर कचरे की छंटाई की गई और लगातार करीब 24 घंटे की मेहनत के बाद कचरे के ढेर में दबा हुआ चांदी का लोटा आखिरकार मिल गया।

सुरक्षित लौटाया गया लोटा

लोटा मिलने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी परिवार को दी। परिवार के सदस्य ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्हें उनका चांदी का लोटा सुरक्षित सौंप दिया गया। अपना कीमती सामान वापस मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और सफाईकर्मियों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed