फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: SI caught at woman’s house, thrashed by mob in Khajrana

Indore News: महिला के घर में रंगे हाथ पकड़ा गया एसआई, भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा

Thu, 24 Jul 2025 02:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 24 Jul 2025 02:31 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के खजराना इलाके में गुरुवार सुबह महिलाओं ने एक एसआई की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि एसआई सुरेश बुनकर एक महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में था और नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था।

विज्ञापन
Indore news: SI caught at woman’s house, thrashed by mob in Khajrana
एसआई - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के खजराना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 6 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिलाओं ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की जमकर पिटाई कर दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, महिलाओं ने एसआई सुरेश बुनकर को डंडों से पीटा, उसे बिजली के खंभे से बांधने की कोशिश की और उसके कपड़े उतारने तक का प्रयास किया। यह घटना क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना गई।खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, एसआई बुनकर को पीटने के मामले में 4 नामजद पर हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: अन्नपूर्णा तालाब पर बनेगा सवा करोड़ का घाट, छठ पूजा होगी और भव्य
विज्ञापन


एसआई नशे की हालत में था
जानकारी के अनुसार, एसआई सुरेश बुनकर खेड़ी इलाके में एक महिला के घर पर मौजूद था, जिसका अपने पति से विवाद चल रहा है। बताया गया है कि पिछले दो महीनों से सुरेश उस महिला के संपर्क में था और उसके घर आना-जाना कर रहा था। गुरुवार सुबह महिला के परिजन और पड़ोसियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि सुरेश नशे में था और गालियां दे रहा था, साथ ही उसकी स्थिति आपत्तिजनक थी, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलासिया से बुलाई गई अतिरिक्त फोर्स
एसआई की पिटाई की सूचना पर खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भारी भीड़ के विरोध के चलते प्रारंभ में वह कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। बाद में पलासिया कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अतिरिक्त बल के पहुंचने के बाद बड़ी मुश्किल से सुरेश बुनकर को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले जाया गया। इस दौरान पिटाई करने वाली कुछ महिलाओं को हिरासत में भी लिया गया है।

पहले भी पिट चुका है यह एसआई
दो साल पहले एसआई सुरेश बुनकर का नशे की हालत में ड्यूटी के दौरान कुछ युवाओं से विवाद हो गया था। लसूड़िया इलाके में सिंगापुर टाउन के पास यह घटना हुई थी। उस समय कुछ युवाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान बुनकर को काफी चोटें आई थीं। लसूड़िया पुलिस ने युवाओं पर केस दर्ज किया और इलाके में उनका जुलूस निकाला था। पता चला था कि एसआई युवाओं को धमका रहा था, जिस पर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed