फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Shocking Scandal in Mhow Jail Deputy Jailer Suspended After Prisoner Assault Video Goes Viral

Indore News: महू उप जेल में खुला भ्रष्टाचार का राज, जेलर का कैदियों संग बर्बरता का वीडियो वायरल, बड़ा एक्शन

Sat, 15 Feb 2025 04:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 15 Feb 2025 04:47 PM IST
सार

Indore News: महू उप जेल में कैदियों के साथ मारपीट और अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में उप जेलर द्वारा कैदी पर बर्बरता का खुलासा हुआ, जिसके बाद अधिकारी सख्त कार्रवाई में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Indore News Shocking Scandal in Mhow Jail Deputy Jailer Suspended After Prisoner Assault Video Goes Viral
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महू उप जेल में फैली अराजकता और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाले मामले ने अब जांच का रूप ले लिया है। कैदी राजेंद्र चौहान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद जेल प्रशासन में हलचल मच गई है। इस मामले में उप जेलर मनोज चौरसिया को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जेल के अंदर यह वीडियो कैसे बना, किसने रिकॉर्ड किया, और मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा? पूरे मामले की गहन जांच एसडीएम को सौंपी गई है।

विज्ञापन


महू उप जेल में सात साल तक सजा काट चुके एक पूर्व कैदी से भी पूछताछ की जाएगी, जिसने अपनी आपबीती सुनाकर इस भ्रष्टाचार का खुलासा किया। एडीएम रोशन राय को दिए गए शिकायती आवेदन में कैदी राजेंद्र चौहान ने न केवल लिखित शिकायत दी, बल्कि एक चौंकाने वाला वीडियो भी दिखाया, जिसमें उप जेलर मनोज चौरसिया को कैदियों के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखा कि जेलर ने एक कैदी की गर्दन अपने पैरों के बीच फंसा ली और उसे क्रूरता से पीटा।
विज्ञापन


मनोज चौरसिया को किया निलंबित
30 जनवरी को इस खबर के मीडिया में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और क्षेत्र के एसडीएम को जांच सौंप दी गई। अब आगे की जांच एसडीएम राकेश परमार करेंगे। अपर कलेक्टर रोशन राय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम महू को जांच के निर्देश दिए, साथ ही जेल अधीक्षक अलका सोनकर को भी इसकी जानकारी दी। जांच के बाद जेल अधीक्षक ने उप जेलर मनोज चौरसिया को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में जेल प्रहरी दया किशन कुशवाहा और सिपाही महेंद्र कुशवाहा भी नजर आ रहे थे, जिससे संदेह गहरा गया है कि जेल में अवैध गतिविधियों को संरक्षण दिया जा रहा था। शिकायतकर्ता चौहान ने आरोप लगाया कि उप जेलर ने उससे मोटी रकम मांगी थी और भुगतान न करने पर उसके साथ बर्बरता की गई। पहले भी चौरसिया पर अवैध वसूली और कैदियों को विशेष सुविधाएं देने के आरोप लग चुके हैं, लेकिन इस बार वीडियो सबूत ने जेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।


अब जांच का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह होगा कि जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा और यह वीडियो किसने बनाया। यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या जेल के अंदर कैदियों को अवैध रूप से नशे का सामान और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही थीं? क्या जेल में पैसे के दम पर कैदी खुलेआम घूम सकते थे और वीआईपी ट्रीटमेंट पा रहे थे? इन सभी पहलुओं की जांच एसडीएम के नेतृत्व में की जाएगी और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed