फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Severe cold wave in Indore, schools closed for 3 days and flights delayed due to fog

Indore News: इंदौर में कड़ाके की ठंड का सितम, स्कूलों में छुट्टी और उड़ानों पर ब्रेक

Tue, 06 Jan 2026 01:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 06 Jan 2026 01:43 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन ने शीतलहर के मद्देनजर कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Indore News Severe cold wave in Indore, schools closed for 3 days and flights delayed due to fog
इंदौर में दोपहर तक कोहरा रहा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

नए साल की शुरुआत के साथ ही इंदौर में मौसम ने कड़वे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ठिठुरन अब केवल रात तक सीमित नहीं है, बल्कि दिन में भी लोग कंपकंपी महसूस कर रहे हैं। लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। इंदौर के सभी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 5 से 7 जनवरी तक तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: पांच मिनट में बिक गए इंडिया न्यूजीलैंड मैच के सारे टिकट
विज्ञापन


कोहरे ने रोकी विमानों की रफ्तार
घने कोहरे के कारण इंदौर का हवाई यातायात बुरी तरह चरमरा गया है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी कुछ उड़ानों पर असर पड़ा। वहीं दिल्ली तरफ से आने वाली कुछ ट्रेनें अभी भी लेट चल रही हैं। सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम है और रात में वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। रविवार को शहर में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं, जिससे दिन का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शनिवार की रात का पारा सामान्य से 2 डिग्री कम यानी 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ेगी। उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से रात का तापमान एक बार फिर 10 डिग्री से नीचे जा सकता है, जबकि दिन का तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित
दिसंबर के मुकाबले जनवरी की ठंड अधिक घातक महसूस की जा रही है क्योंकि अब दोपहर के समय भी राहत नहीं मिल रही है। पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड बताते हैं कि जनवरी में पारा 5 से 6 डिग्री तक गिरता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कोई अन्य मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण सीधे तौर पर बर्फीली हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे आगामी पूरा महीना कंपकंपाने वाला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed