फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news sandeepani schools construction progress and scholarship scheme details

Indore News: दिसंबर तक इंदौर को मिलेंगे 10 सांदीपनि स्कूल, मूसाखेड़ी में नहीं मिली जमीन

Tue, 19 Aug 2025 08:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 19 Aug 2025 08:03 PM IST
सार

Indore News: इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सांदीपनि स्कूलों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए दिसंबर 2025 तक सभी 11 स्कूल भवन पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में 10 स्कूल भवनों का निर्माण प्रगति पर है और 7 भवन फिनिशिंग स्तर पर पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
indore news sandeepani schools construction progress and scholarship scheme details
कलेक्टर ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

सीएम राइज स्कूल, जिसे मुख्यमंत्री ने अब सांदीपनि स्कूल नाम दिया है, उसकी समीक्षा कलेक्टर आशीष सिंह ने की। इंदौर जिले में कुल 11 सांदीपनि स्कूल भवन प्रस्तावित हैं। इनमें से 10 का कार्य प्रगति पर है, जबकि 1 भवन के लिए मूसाखेड़ी में 5 एकड़ जमीन नहीं मिलने से निर्माण शुरू नहीं हो सका। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी भवनों का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाए और फर्नीचर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं भी समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: एक घंटे में एक इंच गिरा पानी, इंदौर हुआ तरबतर, जारी रहेगा बारिश का दौर
विज्ञापन


तीन स्कूल पहले ही हो चुके हैं तैयार
निर्माण एजेंसी ने बताया कि जिले में 3 सांदीपनि स्कूल पहले ही बन चुके हैं। 10 में से 7 विद्यालय भवन अब फिनिशिंग स्तर पर पहुंच चुके हैं, जबकि शेष 3 भवनों का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय भवन जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रगति का प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिक परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति
बैठक में यह भी बताया गया कि बीड़ी श्रमिकों सहित चूना पत्थर, थर, डोला माइड और लौह मैग्जीन क्रोमखदान श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कक्षा पहली से लेकर उच्च शिक्षा तक विद्यार्थियों को ₹1,000 से लेकर ₹25,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। विशेष तौर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹25,000 की सहायता मिलेगी।

आवेदन की अंतिम तिथियां तय
छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति : 31 अगस्त तक
पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति : 31 अक्टूबर तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed