फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news romi chourasiya khatu shyam

Indore News: इंदौर को बचाने के लिए खाटू श्याम की यात्रा पर निकले रोमी, ईश्वर से करेंगे गुहार

Sat, 26 Oct 2024 02:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 26 Oct 2024 02:02 PM IST
सार

Indore News: रास्ते में आने वाले मंदिरों पर गा रहे हैं भजन, जनता को बता रहे हैं कि अब प्रकृति का विनाश किया तो कोई नहीं बचा सकेगा। 
 

विज्ञापन
indore news romi chourasiya khatu shyam
रोमी चौरसिया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर (indore) के भजन गायक रोमी चौरसिया इंदौर से खाटू श्याम की यात्रा पर अपनी दो पहिया गाड़ी पर निकले हैं। वे हर जगह इंदौर को बचाने के लिए अपील कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि इंदौर के हालात कितने खतरनाक हो गए हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल इंदौर में भूमिगत जल बहुत हद तक सूख चुका है और इंदौर एक सूखा शहर बनता जा रहा है। राष्ट्रीय एजेंसियां यह बता रही हैं कि कुछ समय में ही इंदौर में लोग पानी को तरस जाएंगे। इन सभी रिपोर्ट से परेशान होकर रोमी ने जन जागरण का अभियान शुरू किया है। वह हर जगह लोगों को भजन सुना रहे हैं और बता रहे हैं कि इंदौर के हालात कितने खतरनाक हैं। 
विज्ञापन


खाटू श्याम जाने का फैसला क्यों लिया
रोमी बताते हैं कि जयपुर, जोधपुर और राजस्थान के कई शहर भी सूखे क्षेत्र घोषित हो चुके हैं। वहां पर भी भूमिगत जल समाप्त हो रहा है। इंदौर और जयपुर के हालात बिल्कुल एक समान हैं। इसी वजह से मैंने खाटू श्याम जाने का फैसला लिया। मैं मप्र और राजस्थान के सूख रहे शहरों को बचाने के लिए अपील कर रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चौथी यात्रा
यह रोमी की चौथी यात्रा है। वे इससे पहले तीन यात्राओं के माध्यम से लोगों को जागरूक कर चुके हैं। उनकी पहली यात्रा 2021 में इंदौर से शिरडी तक थी, दूसरी यात्रा भी उन्होंने 2022 में इंदौर से शिरडी तक निकाली और 2023 में तीसरी बार वे इंदौर से नई दिल्ली गए। इस साल 2024 में उन्होंने खाटू श्याम जाने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed