फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news road accident late night case college students died

Indore News: रात के अंधेरे में खौफनाक हादसा: कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ कुछ ऐसा हुआ, देखने वाले सिहर उठे

Tue, 15 Oct 2024 08:48 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 15 Oct 2024 08:48 AM IST
सार

इंदौर में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, कॉलेज स्टूडेंट की मौके पर मौत, दोस्त ICU में, तेज रफ्तार ट्रक बना काल।
 

विज्ञापन
indore news road accident late night case college students died
हादसे का शिकार छात्र। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कॉलेज छात्र की जान चली गई और उसकी दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सेज यूनिवर्सिटी के पास हुआ, जब अंशुल वासकले और हर्षवर्धनी मालवीय एक्टिवा पर घूमने निकले थे। रात के करीब 12 बजे के आसपास, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंशुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हर्षवर्धनी को गंभीर चोटें आईं और उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंशुल और हर्षवर्धनी दोनों ही मूलरूप से ठीकरी के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


देर रात घूमने गए, बायपास पर हुई घटना
तेजाजी नगर पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना इंदौर-देवास बायपास के पास की है, जहां पर यह हादसा हुआ। अंशुल वासकले, जो 20 साल का था और इंदौर के इंडस्ट्री हाउस इलाके में रहता था, बी.कॉम का छात्र था और रेनेसा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता विजय वासकले एसडीएम ऑफिस में कार्यरत हैं और उसकी मां एक गृहिणी हैं। अंशुल का एक छोटा भाई भी है, जो नीट की तैयारी कर रहा है और इंदौर में ही रहता है। 
विज्ञापन


दोनों ठीकरी के रहने वाले हैं, यहां पढ़ रहे थे
वहीं, अंशुल की दोस्त हर्षवर्धनी मालवीय, जो एक्टिवा चला रही थी, लॉ की प्रथम वर्ष की छात्रा है और इंदौर के एक निजी कॉलेज में पढ़ती है। वह भी मूल रूप से ठीकरी की रहने वाली है। हर्षवर्धनी के पिता विनोद मालवीय एलआईसी में कार्यरत हैं और उसकी मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। हर्षवर्धनी का भी एक छोटा भाई है, जो माता-पिता के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की हालत गंभीर
इस घटना की जानकारी दोस्तों से मिली। दरअसल, रात में हर्षवर्धनी अपने दोस्त अंशुल से मिलने एलआईजी इलाके में पहुंची थी। दोनों ने रात में बायपास पर घूमने का प्लान बनाया और हर्षवर्धनी की एक्टिवा पर निकल पड़े। घूमने के दौरान जब वे सेज यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस ने उनके दोस्तों को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही उनके दोस्त तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां हर्षवर्धनी का इलाज चल रहा है। हर्षवर्धनी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, और डॉक्टरों का कहना है कि उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed