फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Rising Heat Intensifies as Temperature Crosses 36 Degrees

Indore News : गर्मी के तेवर हुए तीखे, 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Sun, 09 Mar 2025 10:37 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 09 Mar 2025 10:37 AM IST
सार

Indore News: बर्फीली हवाओं का असर घटते ही मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और बढ़ेगा।  

विज्ञापन
Indore News Rising Heat Intensifies as Temperature Crosses 36 Degrees
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्फीली हवाओं का असर खत्म होते ही प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। मध्यप्रदेश में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, 15 मार्च के बाद प्रदेश में सूरज के तेवर और तीखे हो सकते हैं। प्रदेश में पिछले चार दिनों में उत्तरी हवाएं चलने के कारण कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ी थी। इस दौरान भोपाल समेत कई शहरों में पिछले 10 साल का ठंड का रिकॉर्ड टूट गया। कई शहरों में शीतलहर चली, जिससे रात का तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया।  
विज्ञापन


दिन रात दोनों का तापमान बढ़ रहा
शुक्रवार और शनिवार की रात की बात करें तो अधिकांश शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल में रात के तापमान में 5.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं शनिवार को दिन का तापमान भी बढ़ा। प्रमुख शहरों में भोपाल का तापमान 32.8 डिग्री, इंदौर का 33.8 डिग्री, ग्वालियर का 32.5 डिग्री, उज्जैन का 34.5 डिग्री और जबलपुर का तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसका असर दो दिन बाद मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे सकता है। हालांकि, इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed