फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Rising Heat in February, Temperature Surges Day and Night

Indore News: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, दिन-रात के तापमान में उछाल

Fri, 28 Feb 2025 07:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 28 Feb 2025 07:34 PM IST
सार

Indore News: फरवरी के अंतिम दिनों में गर्मी का असर तेज हो गया है। दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से अधिक है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है।

विज्ञापन
Indore News Rising Heat in February, Temperature Surges Day and Night
इंदौर में बढ़ रही है गर्मी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

फरवरी के अंतिम दिनों में इंदौर में गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान दिन और रात दोनों समय तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार सुबह से ही धूप तेज रही, जिससे दिन चढ़ने के साथ गर्मी का एहसास भी बढ़ता गया। शुक्रवार को दिन का पारा फिर से 1.1 डिग्री बढ़ गया और 35 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक-दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि, 2 मार्च से पश्चिमी उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इंदौर में इसका विशेष प्रभाव नहीं दिखेगा।  
विज्ञापन


गर्मी का असर दिन और रात दोनों समय  
शहर में सुबह होते ही तेज धूप निकल रही है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक गर्मी अधिक महसूस की जा रही है। वहीं, रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे ठंडक का एहसास लगभग खत्म हो गया है।
विज्ञापन


गर्मी का असर जारी रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल गर्मी का यह असर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो मार्च की शुरुआत में भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इंदौर में इसका ज्यादा असर नहीं दिखेगा। आने वाले दिनों में यदि हवा की गति बढ़ती है, तो तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed