फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Reti Mandi Bridge in Indore opened without a formal inauguration due to traffic jams and waterlog

Indore News: इंदौर में ट्रैफिक जाम और जलजमाव के कारण बगैर लोकार्पण के खोला रेती मंडी ब्रिज

Mon, 06 Jul 2026 08:30 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 06 Jul 2026 08:30 PM IST
सार

इंदौर के राजेंद्र नगर मार्ग पर बन रहे रेती मंडी ब्रिज का एक हिस्सा बिना औपचारिक लोकार्पण के ही ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। लगातार बारिश के कारण सर्विस रोड पर बढ़ते जाम और जलभराव से राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Indore News: Reti Mandi Bridge in Indore opened without a formal inauguration due to traffic jams and waterlog
बगैर लोकार्पण के खोला रेती मंडी ब्रिज - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के राजेंद्र नगर मार्ग पर बन रहे रेती मंडी ब्रिज को बिना लोकार्पण के ही ट्रैफिक के लिए खोलना पड़ा। इससे वाहन चालकों को राहत मिली है। फिलहाल ब्रिज की दत्त नगर वाली भुजा का काम अधूरा है। उसके खुलने में चार माह का समय लग सकता है।

विज्ञापन

 

फिलहाल राऊ से राजेंद्र नगर की तरफ जाने वाले वाहन चालक ब्रिज से गुजर रहे हैं। राऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड से ही गुजरना पड़ रहा है। पहले दोनों तरफ के वाहन सर्विस रोड से ही गुजर रहे थे।

विज्ञापन


चार दिन से हो रही बारिश के कारण सर्विस रोड पर ट्रैफिक जाम लगने लगा था, क्योंकि सड़क पर बड़े गड्ढे हैं और जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालक गिर रहे थे। सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ब्रिज का एक हिस्सा ट्रैफिक के लिए खोल दिया। आने वाले दिनों में ब्रिज की इस भुजा पर ट्रैफिक फिर बंद किया जा सकता है, क्योंकि ब्रिज पर फिनिशिंग का काम बाकी है और लोड टेस्ट भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोक निर्माण विभाग ने इस ब्रिज के निर्माण पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। तीन साल से ब्रिज का निर्माण जारी है। ब्रिज की एक भुजा दत्त नगर रेलवे क्रॉसिंग की तरफ बनी है, लेकिन उसमें अधिकारियों की लापरवाही के कारण गलती हो गई और उसे अब सुधारा जा रहा है।



ब्रिज के टर्न पर सिर्फ एक पिलर ही बनाया गया था। बाद में अधिकारियों को लगा कि एक पिलर ब्रिज का भार उठाने के लिए पर्याप्त नहीं है, तो फिर एक और पिलर का निर्माण किया गया। इस कारण दूसरी भुजा ट्रैफिक के लिए नहीं खोली गई है। दरअसल, निर्माण से पहले स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं कराया गया था। इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed